UP न्यूज़: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई रोडवेज बस, उड़ गए परखच्चे, 2 बच्चों की मौत, 13 घायल
उत्तर प्रदेश के बहराइच में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमे 2 बच्चों की मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रोडवेज की अनुबन्धित बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुआ, जिसमे बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट की बोरियां लदी हुईं थी।
बता दें कि यह हादसा बहराइच में गोण्डा- बहराइच राजमार्ग पर खुटेहना बाजार में आर्यावर्त बैंक के सामने हुआ। जानकारी अनुसार, यहां बुधवार दोपहर के लगभग एक बजे गोण्डा से आ रही रोडवेज बस और बहराइच की तरफ से आ रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। जिसमे बस में सवार लगभग 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और दो बच्चों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो लोगों के बहुत गंभीर होने की बात बताई जा रही है। वहीं ट्रॉली के पिछले हिस्से की भीषण टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गए। एसओ पयागपुर श्यामदेव चौधरी ने बताया कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय बहराइच भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कर दिया गया है। ट्रैक्टर और बस चालक मौके से फरार हैं।












Click it and Unblock the Notifications