Bahraich News: 'जेठ मेला ' पर रोक लगने के बाद 'जियारत' करने वालो पर सख्ती, जानिए पूरा मामला
Bahraich Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारी पुलिस बल तैनात है। इसके पीछे की वजह यहां स्थित सैय्यद सालार मसूद गाज़ी की दरगाह पर लगने वाला "जेठ मेला ' है। जेट मेला पर रोक लगने के बाद से ही स्थिति तनावपूर्ण है। यहां आने वाले जायरिनों को रोकने रोकने के लिए चप्पे - चप्पे पर भारी फोर्स तैनात है।
सुरक्षा कारणों से जेट मेले पर रोक लगने के बाद भी भारी संख्या में जायरिनों का बहराइच आना हो रहा है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन के लिए यह कड़ी चुनौती बनी हुई है। जायरिनों को रोकने के लिए प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। जायरिनों को रोकने के लिए पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। इस बार प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण 15 मई से लगने वाला रद्द कर दिया गया।

थानाध्यक्ष और सीओ लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। उच्च अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। सीओ ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। जायरिनों का प्रवेश वर्जित है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
जेठ मेला उत्तर प्रदेश के बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाला एक प्रसिद्ध वार्षिक मेला है, जो जेठ माह (मई-जून) में आयोजित किया जाता है. यह मेला लगभग एक महीने तक चलता है और देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications