बहराइच: जीत का अनोखा जश्न, सपा की साइकिल को जला कर मनाया जश्न

बहराइच में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश इस उत्साह पर था कि होलिकादहन से पहले ही प्रतीकात्मक दहन किया वो भी सपा की साइकिल का।

बहराइच। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावो के बाद आज हुई मतगणना में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद जिले आम जनमानस व भाजपा कार्यक्रताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोग इतने जोश में थे कि कल होलिकादहन से पहले ही आज सपा के चुनाव निशान साईकिल की होली जलाकर एक दूसरे पर जमकर रंग बरसाये इस दौरान पटाखे भी दागे।

बदल गया नजारा

बदल गया नजारा

जिले की सात विधानसभा सीटों में से जैसे ही छह पर भाजपा प्रत्याषियों की जीत के साथ ही जैसे ही प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने की सूचना लोगो को मिली। तो होली के इस त्यौहार का नजारा ही बदल गया हजारो की तदात में लोग सड़कों पर उतर आये हर तरफ केसरिया रंग ही आसमान में दिखाई दे रहा था।

जला दिया चुनाव चिन्ह

जला दिया चुनाव चिन्ह

इस दौरान सहर के अग्रसेन चैक पर सैकड़ो की तादात में उत्साही कार्यकर्ताओ ने सपा के चुनाव चिन्ह साईकिल को ही बीच सड़क पर जलाकर होलिका दहन कर डाला और जमकर नारेबाजी करते हुए एक दूसरे पर रंगों की बौछार करते हुए पार्टी की जीत का जश्न मनाया।

भर गया जोश

भर गया जोश

24 साल से बहराइच सदर में काबिज सपा का तिलश्म टूटते ही जिले के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और भाजपा कार्यकर्ता हर हर मोदी के नारे के साथ सपा का निशान रहा साइकिल को ही जला कर जश्न मनाया। बहराइच सदर से डाक्टर वकार की पत्नी पूर्व सांसद को अनुपमा जायसवाल ने जैसे ही हराया। जनपद में एक उत्साह देखा गया। पूरा शहर भगवामय दिखा।

कार्यकर्तओं ने कहा...

कार्यकर्तओं ने कहा...

साइकिल को जला रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल की हार को भ्रस्टाचार पर जीत, तानाशाही पर जीत बताया। भाजपा ने जनपद के 7 सीटों में से 6 सीटों पर कब्जा किया। जिसको लेकर उत्साह देखा गया है।

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद में भाजपा को 6 में 3 सीटें, प्रतापगढ़ में हावी रहा राजा भैया का असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+