प्रतापगढ़ में भाजपा को 6 में 3 सीटें, हावी रहा राजा भैया का असर

हालांकि भाजपा भले ही राजा भैया व उनके समर्थित प्रत्याशी की सीट का तिलस्म न तोड़ पाई हो लेकिन जिले की 6 विधानसभा में से आधे पर यानी तीन सीटों पर कब्जा जमाया।

इलाहाबाद। प्रतापगढ़ जिले की 6 विधानसभा सीट का रिजल्ट घोषित हो गया है। पूरे सूबे में सुनामी लेकर आई मोदी लहर को राजा भैया की असर ने प्रभावित किया। कुंडा विधानसभा से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने एक लाख से अधिक वोटों से जीतकर रिकॉर्ड बनाया। जबकि राजा भैया को समर्थित विनोद सरोज भी बाबागंज से निर्दल जीत दर्ज करने में सफल रहे।

इलाहाबाद में भाजपा को 6 में 3 सीटें, प्रतापगढ़ में हावी रहा राजा भैया का असर

हालांकि भाजपा भले ही राजा भैया व उनके समर्थित प्रत्याशी की सीट का तिलस्म न तोड़ पाई हो लेकिन जिले की 6 विधानसभा में से आधे पर यानी तीन सीटों पर कब्जा जमाया। विश्वनाथगंज से अपनादल प्रत्याशी आरके वर्मा, पट्टी से मोती सिंह व रानीगंज से धीरज ओझा ने कमल खिलाया। जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की पारंपरिक सीट रामपुर खास पर बेटी मोना सिंह ने कांग्रेस का परचम लहराया। पूरे शहर में जश्न चल रहा है और लोगों का जीते प्रत्याशी को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

किसे कितने वोट मिले?

जीत - रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया
कुंडा विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी
कुल वोट - 136223
हार - जानकी शरण पांडेय भाजपा 32870 वोट
हार - परवेज अख्तर बसपा 17176 वोट

जीत - संगम लाल गुप्ता
प्रतापगढ़ सदर विधानसभा से अपनादल एस प्रत्याशी
कुल वोट - 80828
हार - नागेन्द्र सिंह मुन्ना, सपा, 46274 वोट
हार - अशोक त्रिपाठी, बसपा, 41750 वोट

जीत - आराधना मिश्रा मोना
रामपुर खास विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी
कुल वोट - 81463
हार - नागेश प्रताप छोटे सरकार, भाजपा, 64397 वोट
हार - अशोक सिंह, बसपा, 7933 वोट

जीत - राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह
पट्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी
कुल वोट - 74428
हार - रामसिंह, सपा 73051 वोट
हार - कुंवर शक्ति सिंह, बसपा, 46071 वोट

जीत - डा. आर के वर्मा
विश्वनाथगंज विधानसभा से अपनादल एस प्रत्याशी
कुल वोट - 81899
हार - संजय पांडेय, कांग्रेस, 58541 वोट
हार - प्रेमानंद त्रिपाठी, बसपा, 33878 वोट

जीत - अभय कुमार धीरज
रानीगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी
कुल वोट - 67031
हार - शकील अहमद, बसपा, 58022 वोट
हार - प्रो. शिवाकांत ओझा, सपा, 37816 वोट

जीत - विनोद सरोज
बाबागंज विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी
कुल वोट - 87778
हार - पवन कुमार, भाजपा, 50618 वोट
हार - दयाराम, बसपा, 17205 वोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+