Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बहराइच: भाजपा व सपा के नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज

आचार संहिता के उल्लंघन में सपा व भाजपा समेत पांच लोगों पर केस दर्ज करने का मामला सामने आया है।

बहराइच। आचार संहिता के उल्लंघन में सपा व भाजपा समेत पांच लोगों पर केस दर्ज करने का मामला सामने आया है। दरअसल, चुनाव आयोग द्वारा पयागपुर विधानसभा इलाके में विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से करवाई गई वॉल पेंटिंग मिटाए जाने के निर्देश दिए गए थे। चुनाव आयोग का निर्देश न मानने के चलते इन सभी नेताओं पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के चलते मामला दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: भाजपा विधायक और प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

बहराइच: भाजपा व सपा के नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज

गौरतलब है कि जिले में पांचवे चरण में विधानसभा का चुनाव होना है। लेकिन जिले में आचार संहिता, चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रभावी हो गई है। इसके तहत पूरे जिले में अभियान चलाकर बैनर, पोस्टर, दीवार पेंटिंग व बोर्ड हटवाए गए हैं। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के हुजूरपुर में सपा व भाजपा की दीवारों पर कई जगह वॉल पेंटिंग लगी हुई थी। उन्हें हटवाने के लिए संबंधित नेताओं को नोटिस भी जारी किया गया। लेकिन नेताओं ने इस ओर कोई ध्यान न देते हुए निर्देश को नजरअंदाज कर दिया।

वहीं, हुजूरपुर थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के हुजूरपुर में दीवारों पर विधायक मुकेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी, भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह संचित, भाजपा नेत्री डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व सुरेश सिंह की दीवारों पर वॉल पेंटिंग होेने के चलते मामला प्रकाश में आया। इस पर सख्ती बरतते हुए चौकी प्रभारी ने विधायक व चार भाजपा नेताओं सहित पांच के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया है। ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर: टिकट मिलने के ठीक बाद बीजेपी कैंडिडेट ने आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+