सांप ने काटा तो उसे मटके में भरकर पहुंच गई अस्पताल, बोली- अब करो इलाज

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक महिला ने दिलेरी दिखाई है। जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। शौच जा रही महिला को सांप ने डस लिया तो महिला ने बहादुरी दिखाते हुए सांप को लाठी व अपनी साड़ी के सहारे पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया और इलाज के लिए वह अस्पताल में अपने साथ सांप को भी ले आई। महिला की इस दिलेरी को देखकर जिला अस्पताल के डॉक्टर भी दंग रह गए। चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू कर दिया है। चिकित्सक के मुताबिक महिला की हालत स्थिर है।

bahraich after snake bite woman reached hospital with it

हरदी थाना क्षेत्र के शाहपुर मौजा ग्राम निवासी महिला अमीरकला बीती देर रात शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी तभी एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। महिला की नजर जब सांप पर पड़ी तो शोर मचाते हुए उसने सांप को हाथों से पकड़ लिया। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों को महिला ने सांप काटने की बात बताई। जिसके बाद एक डिब्बे में सांप को बंदकर परिजन महिला का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान वो सांप को भी साथ लेकर आये थे। अस्पताल में सांप देखकर उसे देखने के लिए भीड़ लग गई। महिला का इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि महिला का इलाज किया जा रहा है। अब उसकी हालत स्थिर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+