यूपी: गम्भीर हालत में इलाज कराने आई युवती से इमरजेंसी वार्ड में गैंगरेप
बागपत। उत्तर प्रदेश में रेप के मामलों में बिल्कुल कमी नहीं आ रही है। आए दिन हो रही रेप की वारदातों से पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला बागपत जिला अस्पताल का है जहां इलाज कराने आई एक युवती के साथ इमरजेंसी में तैनात वार्ड बॉय और एक संविदा कर्मी ने गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल में पीड़िता के साथ रेप जैसी संगीन वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली इलाके की रहने वाली युवती सोमवार को तेज बुखार होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थी। पीड़िता की बहन ने बताया कि जब रात को वह चाय लेने गई थी। इसी बीच वार्ड बॉय और एक संविदा कर्मी ने उसके बहन के साथ रेप किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमओ कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पीड़ित युवती और अस्पताल में भर्ती मरीजों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications