Baghpat: दिल्ली संसद भवन के पास आग लगाने वाले शख्स जितेंद्र की मौत, बागपत में पुलिस अलर्ट
Baghpat News: बागपत के रहने वाले जितेंद्र नाम के शख्स ने बुधवार 25 दिसंबर को संसद भवन के पास खुद को आग लगा ली थी। इलाज के दौरान गुरुवार देर रात जितेंद्र की आरएमएल अस्पताल में मौत हो गई। जितेंद्र की मौत की खबर जैसे ही बागपत पुलिस को मिली, तो वह अलर्ट हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जितेंद्र, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली का रहने वाला था और पिछले काफी समय से पुलिस की कार्यशैली और होमगार्ड के उत्पीड़न से परेशान चल रहा था। जितेंद्र के बड़े भाई रविंद्र ने बताया कि उसके छोटे ने कई साल पहले हुई घटनाओं में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में भी शिकायत कर रखी थी।

इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर जितेंद्र ने दिल्ली में नए संसद भवन के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। जितेंद्र द्वारा आग लगाने की सूचना मिलते ही,पिता महीपाल परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली अस्पताल चले गए। रविन्द्र ने बताया कि आग लगने से उसके भाई का अधिकांश शरीर जल चुका है और हालत चिंताजनक बनी हुई थी।
गुरुवार देर रात दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत होने का पता चलते ही देर रात कस्बे के काफी लोग दिल्ली चले गए। उधर कस्बे में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई। बता दें कि इलाके के लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी गुस्सा है।
ये भी पढ़ें: 'विनेश फोगाट कौन है? मैं नहीं जानता', बागपत पहुंचे Suresh Raina ने कांग्रेस में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया
जितेंद्र ने खुद को लगाई थी आग
इस मामले में विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) मधुप तिवारी ने बताया था कि 25 दिसंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे एक व्यक्ति ने रेल भवन के सामने चौराहे के गोल चक्कर पर पार्क में खुद को आग लगा ली थी। जब वह पार्क से भागकर बाहर आया तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों, रेल भवन में तैनात RPF कर्मियों और कुछ लोगों ने उसे कंबल ओढ़ाकर आग बुझाई। उसे इलाज के लिए RML अस्पताल भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications