कैश संकट से जूझ रहा बागपत, घंटों एटीएम पर लगने के बावजूद हाथ खाली

बागपत। देश के कई राज्यों में इस समय नकदी का संकट शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश, बिहार,दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश भी नकदी संकट से अछूता नहीं है। कैश क्राइसिस की समस्या का सामना बागपत के लोगों को भी करना पड़ा। आज सुबह से ही एटीएम से नोट निकलने बन्द हो गए। कहीं एटीएम में कैश ही नहीं था और कुछ एटीएम में सर्वर की वजहों से दिक्कतें आईं। जब लोग नोट निकालने एटीएम पहुंचे तो पता चला कि एटीएम ने काम करना ही बंद कर दिया।

baghpat is suffering from cash crisis ATMs are empty there in uttar pradesh.

देश इस समय कैश क्राइसिस के जूझ रहा है। कैश की दिक्कतें बागपत के लोगों को भी फेस करनी पड़ीं। बागपत के ज्यादातर एडीएम में यही दिक्कत रही। कई लोगों के जरूरी काम भी रुक गए। बैंक के अधिकारी और कर्मचारी एटीएम से पैसे ना निकलने का कोई सही जवाब ही नहीं दे पाए। बड़ौत के कई एटीएम का जायजा लिया तो वहां एटीएम के बाहर और अंदर खड़े लोग परेशान दिखे, क्योंकि वो कई एटीएम का चक्कर काटकर और वहां से निराश होकर इस उम्मीद में लौटे थे कि उन्हें पैसे मिल जाएंगे लेकिन ऐसा हो ना सका। सुबह से दोपहर तक एटीएम में यही दिक्कत चलती रही।

ये भी पढ़ें- मामला निपटाने के लिए सिपाही ने पीड़ित से मांगी 10 हजार की रिश्वत, रिकॉर्डिंग वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+