VIDEO: शराब पीने से मना कर रही थी बहन, भाई ने गोलियों से छलनी कर दिया
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में मामूली विवाद को लेकर अपने ही अपनो का खून बहाया है। ताजा मामला बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र सलाबतपुर खेड़ी का है जहां शराब पीने से मना करने पर एक सगे भाई ने ही अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और पुलिस के अधिकारी आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं।

मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव का है जहां गांव का ही रहने वाला युवक महिनुद्दीन शराब का आदि है और आए दिन शराब पीकर परिवार वालों को परेशान करता था। जिसके चलते वह घर का सामान भी बेच चुका है और परिवार वाले शराब पीने का विरोध करते थे और उसको परिजनों ने घर से भी निकाल दिया था तो वह आज सुबह नशे में धुत्त होकर अपने घर पहुंचा और उसने अपनी सगी बहन गुलापसा को दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची थाना खेकड़ा पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं पुलिस के अधिकारी दिनदहाड़े हुई हत्या का जल्द खुलासा करने बात कह रहे है।
ये भी पढ़ें- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में धोती-कुर्ता पहन सुरक्षा करती दिखी योगी की पुलिस












Click it and Unblock the Notifications