Baghpat Accident: मचान गिरने से 5 की मौत, अफरातफरी में रिक्शे-ठेले से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
Baghpat Accident: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में जैन समाज के एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लकड़ी का मचान अचानक गिर गया।
इस दुर्घटना में कई श्रद्धालु मचान के नीचे दब गए। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई।

एंबुलेंस के देर से पहुंचने की वजह से कई लोगों को ई-रिक्शा और ठेले पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ा। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी, और लोग अपनों की तलाश में बदहवास दौड़ते नजर आए। मौके पर प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
ये भी पढ़ें: Weather News: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज! कश्मीर में बर्फ, यूपी में कोहरे का कहर! अन्य राज्यों का हाल?
घायलों को ई-रिक्शा और ठेले से पहुंचाया गया अस्पताल
हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। एंबुलेंस के देर से पहुंचने की वजह से लोग घायलों को ई-रिक्शा और ठेलों पर अस्पताल ले जाते नजर आए। मौके पर हर तरफ चीख-पुकार और भगदड़ जैसे हालात थे।
प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम दशकों से होता आ रहा है और इसके लिए अनुमति ली गई थी। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
अफरातफरी का माहौल
हादसा जैन कॉलेज फील्ड में मानस्तंभ परिसर में हुआ। लकड़ी का मचान गिरने से दर्जनों लोग दब गए। हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें घायल लोग जमीन पर बेसुध पड़े नजर आ रहे हैं। लोग अपनों की तलाश में इधर-उधर भागते दिखे।
सीएम योगी ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
घायलों का इलाज जारी, 20 को मिली छुट्टी
हादसे में घायल 40 लोगों में से 20 को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बाकी 20 लोगों का इलाज अभी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।
ये भी पढ़ें: UP News: क्या चार राज्यों में बंट जाएगा उत्तर प्रदेश? यूपी विभाजन पर सीएम योगी का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications