शादीशुदा महिला टीचर के प्यार में शिक्षामित्र ने स्कूल में खेली खून की होली
बदायूं। बदायूं के एक स्कूल में उस वक्त मौजूद बच्चे और टीचर सहम गए जब परिसर में स्कूल में गोली चल गई। चर्चा है कि स्कूल में टीचर और शिक्षामित्र के अवैध संबंधों के चलते ये गोलीकांड हुआ है। यहां एक शिक्षामित्र ने महिला टीचर के ऊपर गोली चला दी फिर हड़बड़ा कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला काफी नाटकीय ढंग से घटित हुआ जिसे देखकर मौजूद हर शख्स आश्चर्यचकित हो गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर मृतक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

टीचर पत्नी से शिक्षामित्र सुरेंद्र के रिश्ते पर था पति सुभाष को शक
मामला बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के दिदोरिया गांव का है जहां शिक्षक सुभाष की पत्नी इसी स्कूल में टीचर है। वहीं दूसरी ओर इसी स्कूल में सुरेंद्र नाम का एक शख्स बतौर शिक्षामित्र कार्यरत है। बताया जा रहा है कि कई दिनों से सुभाष और उसकी शिक्षक पत्नी का आपस में विवावाद चल रहा था। विवाद की जड़ सुभाष की पत्नी का शिक्षामित्र सुरेंद्र से अवैध संबंध होना बताया जा रहा था। इसी शक को लेकर सुभाष पिछले कई दिनों से पत्नी को स्कूल छोड़ने आता था। वहीं शिक्षामित्र सुरेंद्र की पत्नी सुनीता भी इसी स्कूल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है तो वह भी पत्नी के साथ ही स्कूल आता था।

सुभाष पर शिक्षामित्र सुरेंद्र ने बोला हमला
शुक्रवार को भी सभी स्कूल आए थे। स्कूल की छुट्टी होने से पहले ही सुरेंद्र ने पत्नी को घर जाने को कहा तो उसने इस बात का विरोध किया। इस बात पर सुरेंद्र ने उसको डांटकर घर भेज दिया। छुट्टी होने के बाद सुभाष पत्नी को साथ लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान सुरेंद्र ने स्कूल में ही उसको गोली मार दी। गोली जाकर सुभाष के हाथ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे पहले लोग सुरेंद्र को पकड़ पाते, कुछ दूर जाने के बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने क्या बताया
मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस हैरत में पड़ गई। कुछ ही देर में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पता चला कि दोनों पक्ष आपस में पहले से ही काफी परिचित थे। उनके बीच आपसी संबंधों को लेकर दरार आई थी। इसीलिए गोलीबारी की ये घटना हुई। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications