ये काम करके भारत में महीने में एक करोड़ से ज्यादा कमा रहा था ये नाइजारियन

बदायूं। बदांयू पुलिस ने एक विदेशी युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक नाइजीरिया का रहने वाला है। नाइजीरियन युवक के साथ एक गुलफाम नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है। यह लोग इन्टरनेशनल गैंग बनाकर फेक कॉल करके लोगों से रूपये ऐठने का काम करते थे और उनके खातों से लाखों रूपये मिनटों में साफ कर देते थे। इनके कई साथी दिल्ली तथा अन्य राज्यों में फैले हुए हैं। हैरानी बात यह है इस विदेशी युवक का कई साल पहले वीजा भी समाप्त हो चुका है। पुलिस ने इनके पास से आधार कार्ड, फोन, लैपटॉप, वीजा आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अलावा आईबी, इन्टेलीजेंस ब्यूरो, एलआईयू, लोकल पुलिस आदि पूछताछ कर रही हैं। यह युवक लोगों को ठग कर एक महीने में लगभग एक करोड़ से ऊपर तक कमाई करते थे। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इनका हाथ हवाला या आतंकी संगठनों से तो नहीं है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

bandayun nigerian man arrested for duing fraud

बदायूं की कोतवाली बिसौली के गांव संग्रामपुर में अवैध रूप से भारत में रहे रहे एक जेम्स ली नाम के विदेशी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर फ्रॉड करने के मामले का भंडाफोड़ किया है। विदेशी नागरिक जेम्स ली का नेटवर्क नाइजीरिया से भारत में फैला हुआ था जिसमे उसका भारत के कुछ लोग साथ दे रहे थे। इनका काम लोगों के मोबाइल पर फेक कॉल कर करोड़ों की लॉटरी निकलने की बात की जाती थी। यह कॉल जेम्स ली अपनी गैंग की नाइजीरियन लड़कियों से कराता था और फिर लॉटरी निकलने के नाम पर लोगों से फर्जी अकाउंट में कुछ रूपये जमा करने को कहता था और फिट अकाउंट खाली कर लोगों को बेवकूफ़ बना दिया करता था। इस तरह हर महीने लगभग यह गैंग एक करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई कर लेता था। इस काम में यह स्थानीय युवक की भी मदद लेता था। पुलिस ने इसका साथी बिसौली का रहने बाला गुलफाम नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नाइजीरियन युवक जेम्स ली का वीजा भी 2012 में समाप्त हो चुका था और यह अवैध रूप से भारत में रहे रहा था। इंटेलिजेंस के इनपुट पर इसे बिसौली के संग्रामपुर से इसके स्थानीय साथी युवक गुलफाम के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसके पास से कई आधार कार्ड,लेपटॉप,मोबाइल फोन और महत्पूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके सम्बन्ध आतंकी संगठनो से भी हो सकते हैं। यह हवाला कारोबार से भी जुड़ा हो सकता है इसकी जाँच आईबी और इंटेलिजेंस की टीम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+