बदायूं दोहरे हत्याकांड: कौन था नाई साजिद, जिसने दो मासूमों की बेरहमी से कर दी हत्या, करता था ये काम

Badaun Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। साजिद और जावेद नाम के दो हत्यारों ने दो मासूमों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पुलिस ने एक हत्यारा को मुठभेड़ में मार गिराया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि दोहरे हत्याकांड में मंगलवार शाम को बदायूं की बाबा कॉलोनी में एक स्थानीय नाई साजिद ने कथित तौर पर दो बच्चों की हत्या कर दी।

हत्यारों ने आयुष (13) और आहान (6) को धारदार हथियार से गला रेत दिया। हत्याकांड के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया। यूपी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने कहा कि आरोपी को तब मार गिराया गया, जब उसने पीछा कर रही पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं।

आरोपी की पहचान 22 साल के साजिद के रूप में हुई है। साजिद की दुकान बदायूं में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में लड़कों के आवास के पास स्थित है। पीड़ितों के पिता विनोद सिंह एक ठेकेदार हैं, जबकि उनकी मां संगीता का ब्यूटी पार्लर है।

बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी साजिद शाम करीब 7:30 बजे घर में घुस आया। उस समय विनोद सिंह कथित तौर पर बाजार गए थे, जबकि उनकी पत्नी अपने ब्यूटी पार्लर में थी। पुलिस ने बताया कि लड़के अपनी दादी के साथ घर पर थे। मासूम मृतकों के पिता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- Sajid Khan Demise: सिनेमा जगत से बुरी खबर, मशहूर अभिनेता साजिद खान का हुआ निधन, जानें क्या थी मौत की वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+