महाकुंभ से पहले बाबा रामदेव का आहार कुंभ, जानिए इससे जुड़ी खास बातें
उत्तर प्रदेश की प्रयागराज नगरी महाकुंभ 2025 के कारण इन दिनों दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही है। 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ की तैयारी जोर-शोर पर चल रही है। वहीं प्रयागराज में महाकुंभ की शुरूआत होने से पहले योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया है।
बाबा रामदेव ने कहा प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने से पहले हम 'आहार कुंभ' शुरू करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं बाबा रामदेव का ये आहार कुंभ क्या है?

दरअसस, योग गुरु बाबादेव ने इंडस फूड 2025 के उद्घाटन के अवसर पर ये खुलासा किया। उन्होंने कहा प्रयायराज में शुरू हो रहे महाकुंभ से पहले हम यहां पर आहार का कुंभ शुरू कर रहे हैं। भारत के आहार की, भारत के विचार की, भारत के संस्कार की विविधता हम दे रहे हैं। जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है।
रामदेव ने किया ये बड़ा खुलासा
इसके साथ ही बाबा रामदेव ने खुलासा किया कि पतंजलि ने 'फार्म टू फ़्रीज़' नाम की एक नई कंपनी बनाई है। जिसे आज लांच किया जा रहा है। बाबा रामदेव ने बताया ये नई कंपनी एक्स्पोर्ट के लिए बनाई गई है जिसमें सभी रेडी टू ईट प्रोडक्टस रखे गए हैं। उन्होंने दावा किया कि हम हंग्री ब्रांड से पहले इसे एक्सपोर्ट करेंगे। उन्होंने बताया इसमें सभी खाद्य उत्पादों का निर्यात किया जाएगा।
बाबा रामदेव ने बताया अभी विदेश में एक्स्पोर्ट के लिए इसे लांच किया जा रहा है इसके बाद भारत में इसको लेकर आएंगे।उन्होंने बताया ये हमारी नई कंपनी विदेशों में रेडी टू ईट और फ्रोजन फ्रूट्स निर्यात करेगी ये पूरी तरह से हेल्दी और टेस्ट होंगे।












Click it and Unblock the Notifications