सुना है बहुत जल्दी ही विजय माल्या को भारत रत्न दिया जाएगा: आजम खान
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आजम खान ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र सरकार का बस चले तो विजय माल्या को सम्मानित भी कर दे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री और समाजवादी पार्टी का मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले आजम खान ने केंद्र सरकार पर भगौड़े विजय माल्या को शह देने का आरोप लगाया है।

आजम खान ने आज कहा, 'सुना है केंद्र सरकार एक प्रपोजल भेजने वालीहै रष्ट्रपति भवन, विजय माल्या को भारत रत्न देने का'। खान ने कहा कि केंद्र की सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है और गरीब का खून चूस रही है।
आजम खान ने नोटबंदी को लेकर एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे पीएम ने फरमान जारी कर दिया है, अब लोग मरें या जिएं उनको मतलब ही नहीं है।
आजम के निशाने पर रहते हैं पीएम मोदी
आजम खान इससे पहले भी कई बार पीएम मोदी पर निशाना साधते रहे हैं। आजम खान ने इससे पहले पीएम के मां के बैंक की लाइन में लगने के बाद कहा था कि अगर मुझे पता होता कि पीएम की मां पैसे निकालने के लिए बैंक की लाइन में लगी हैं तो मैं खुद जाकर बैंक की लाइन में लगता और उन्हें नहीं लगने देता।
बैंक में पैसे निकालने के बाद उंगली पर स्याही लगाने को लेकर भी वो केंद्र सरकार को खरी-खोटी सुना चुके हैं। आजम ने कहा था कि लोग बैंक में कालाधन के साथ आ रहे हैं उनके चेहरे काले कर देना चाहिए, ताकि वह घर से बाहर दोबारा नहीं निकल सकें।
पीएम मोदी ने 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन में 1000 और 500 के नोटों पर पाबंदी की घोषणा की थी। इसके बाद देशभर में कैश को लेकर भारी किल्लत है। विपक्षी पार्टियां लगातार इस फैसले के लिए पीएम पर हमलावर हैं।












Click it and Unblock the Notifications