Azam Khan के राजनीतिक भविष्य के लिए अटकलों का दौर जारी, BSP में जाएंगे या कांग्रेस से करेंगे गठबंधन?
Azam Khan Future: समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई के बाद से सवाल उठ रहे हैं कि आगे उनका राजनीतिक भविष्य क्या होगा। हालांकि, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी सरकार बनते ही आजम पर लगाए गए सारे फर्जी मुकदमे बंद किए जाएंगे। पार्टी के सीनियर लीडर शिवपाल यादव ने भी कहा है कि समाजवादी पार्टी के साथ आजम और उनका परिवार मजबूती से जुड़ा हुआ है। इस बीच ऐसी खबरें हैं कि आजम अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि आजम खान के परिवार के कुछ सदस्यों ने दिल्ली में बीएसपी सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की है। आजम परिवार से जुड़े करीबियों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि वह अपनी पार्टी बना सकते हैं या फिर कांग्रेस के साथ गठबंधन भी कर सकते हैं।

Azam Khan के बीएसपी में शामिल होने की अटकलें
सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि आजम खान और उनके पूरे परिवार को अखिलेश यादव से शिकायत है। आजम परिवार को कहीं न कहीं ऐसा लगता है कि उनके ऊपर जब मुसीबत आई, तो पार्टी और अखिलेश यादव की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं मिला। इस मुश्किल दौर में परिवार को अकेले ही जूझने के लिए छोड़ दिया गया है। हालांकि, उनकी रिहाई पर जिस तरीके से उत्साही प्रतिक्रिया अखिलेश यादव और पार्टी के दूसरे नेताओं की ओर से की गई है उसे देखते हुए लग रहा है कि समाजवादी पार्टी उन्हें अपनाने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: Azam Khan की रिहाई पर Akhilesh Yadav बोले, 'हमारी सरकार बनेगी और सारे झूठे मुकदमे वापस लेंगे'
शिवपाल यादव ने भी दावा किया है कि आजम खान सिर्फ विचारधारा या राजनीति की वजह से समाजवादी पार्टी से नहीं जुड़े हैं। वह परिवार के सदस्य की तरह हैं और उनकी रिहाई से अब पार्टी और गठबंधन को मजबूत करने में ज्यादा योगदान दे सकेंगे।
आजम खान के Congress से गठबंधन के भी दावे
आजम खान को लेकर यूपी से जुड़े राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि वह अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं या कांग्रेस से गठबंधन कर सकते हैं। जेल से रिहा होते ही आजम अपने रामपुर वाले घर पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की और सिर्फ हाथ जोड़कर गाड़ी में बैठ गए। फिलहाल उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी रहने वाला है। उनका पूरा परिवार जिस तरह से अलग-अलग मामलों में फंसा है। ऐसे में उनके लिए अपने राजनीतिक भविष्य के साथ ही अदालती कार्रवाई को लेकर भी तलवार लटकी हुई है।
यह भी पढ़ें: Azam Khan: 23 महीनों बाद आज जेल से बाहर आए आजम खान! 72 मामलों में रिहाई परवाने के बाद भी क्यों हो रही थी देरी?
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications