आजम खान ने पीएम मोदी को दिया सुझाव, कहा- अमर सिंह को बेडरूम में ना घुसने दें

लखनऊ। समाजावादी पार्टी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी को अमर सिंह के साथ संबंध जोड़ने को लेकर एक विनम्र सलाह दी है। अजाम खान के पीएम मोदी को चेतावनी उस समय आई है जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि, अमर सिंह जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। आजम खान ने पीएम मोदी को अमर सिंह से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

आजम का अमर सिंह पर हमला

आजम का अमर सिंह पर हमला

उन्होंने बीजेपी को सलाह देते हुए कहा कि, यह हमारा विनम्र सुझाव है कि उनसे थोड़ी दूरी बनाए रखें। ऐसे लोगों का अनुमति ना दे जो पूर्व में दूसरों के बेडरूम और बाथरूम की कुर्सियां गिन चुके हों। वे दूसरों के बाथरूम और बेडरूम में घुस जाते हैं। आप शायद मालूम नहीं है कि वे आपकी बेडशीट को भी ले जा सकते हैं। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि, तुम्हे आज उनसे प्रतिक्रिया मिल सकती है, लेकिन भविष्य में वे आपका फीडबैक कहीं और भी दे सकते हैं।

भाषण में मोदी ने अमर सिंह का किया उल्लेख

भाषण में मोदी ने अमर सिंह का किया उल्लेख

अजाम खान की यह टिप्पणी पीएम मोदी के रविवार के भाषण के संबंध में है। जहां पर पीएम मोदी ने कहा था कि, जहां उन्होंने अमर सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि वह राजनेताओं और व्यापारियों के साथ उनके गठजोड़ के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। वह सारी हिस्ट्री निकाल देंगे।

उनके पास सबकी हिस्ट्री है वो सब निकाल देंगे

उनके पास सबकी हिस्ट्री है वो सब निकाल देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम वो नहीं हैं, जो उद्योगपतियों के साथ खड़े रहने के डरते हों। पीएम ने कहा कि देश में ऐसे भी राजनेता हैं जो उद्योगपतियों के साथ फोटो खिंचवाने से भी डरते हैं, लेकिन बंद कमरों में उनके सामने दंडवत हो जाते हैं, और अमर सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके पास सबकी हिस्ट्री है वो सब निकाल देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+