बच्चियों की आबरू पर गलत बोलने से बेहतर मर जाना है: आजम
बुलंदशहर गैंग रेप पर बोलते हुए आजम खान ने कहा है कि बच्चियों के लिए घटिया शब्द कहना मेरे लिए किसी गुनाह से कम नहीं हैं।
रामपुर। आजम खान ने उन्हें माफी दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट का आभार जताते हुए कहा कि जिन बच्चियों की तालीम के लिए दुनिया से लड़ रहा हूं उनकी आबरू और इज्जत पर घटिया बयानबाी के लिए सोचना भी मेरे लिए किसी गुनाह से कम नही है। ऐसा करने से बेहतर में मर जाना समझता हूं।

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने रामपुर में गुरूवार देर शाम एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि बुलंदशहर गैंग रेप मामले पर कहा मैं मर जाना पसंद करुगा लेकिन ऐसी बयान की बात सोच भी नहीं सकता। हमारे बारे में ऐसा कहने वाले मानवता के दुश्मन है।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा आम खान की माफी मान लेने पर उन्होंने कहा कि वो बिना शर्त माफीनामे की बात नहीं थी। जिन बच्चियों की तालीम और आबरू के लिए हमने पूरी जिंदगी लगा दी हो उनके सम्मान के खिलाफ अगर हमारे बारे में कोई कहे तो वो पूरी मानवता का दुश्मन है।
आजम खान ने कहा कि कोर्ट ने हमारे हलफनामे को मंजूर किया है, हमें उम्मीद थी की न्याय मिलेगा। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का चरित्र अभी वैसा ही है जैसा होना चाहिए शायद देश में इस लिए बहुत कुछ अभी बचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications