आजम पर बढ़ी नाराजगी तो बचाव में आए मुलायम, कहा नहीं हो सकते हम से नाराज

लखनऊ। मुजफ्फनगर हिंसा पर उत्तर प्रदेश में सियासी बवाल शुरु हो गया है। समाजवादी पार्टी निशाने पर है। विरोधियों के साथ-साथ सहयोगी भी अब अखिलेश सरकार को इस हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे है। अखिलेश कैबिनेट के सबसे कद्दावर नेता और सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के करीबी आजम खानबी सरकार के विरोध में राग आलाप रहे है। मुजफ्फरनगर हिंसा पर उन्होंने प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में वरिष्ठ नेता आजम खान की गैरमौजूदगी और अखिलेश सरकार पर उनकी बयानबाजी ने पार्टी में उनके खिलाफ बगाबत को हवा दे दी। सरकार के कई मंत्रियों और दल के नेताओं ने इस पर सवाल उठाया। रामगोपाल यादव ने तो उन्हें सपा छोड़ने तक की सलाह दे दी। आजम के विरोध में उठती इस आवाज के बीच सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि खान उनसे कभी नाराज नहीं हो सकते और उन्हें पता है कि वह बैठक में क्यों नहीं पहुंचे।

 mulayam singh yadav

यादव ने सपा कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में खान की गैरहाजिरी के बारे में पूछे जाने पर कहा आजम खान हमसे कभी नाराज नहीं हो सकते। उन्हें कहीं जाना हो सकता है या फिर कुछ और बात हो सकती है।आजम खान के खिलाफ वरिष्ठ नेताओं के बयानों के बारे में मुलायम ने कहा हमारी पार्टी लोकतांत्रिक है, तानाशाही नहीं है। जो बयान देने वाले होते हैं, वे दिये जाते हैं। आजम खां का पार्टी में कोई विरोध नहीं कर रहा है।

गौरतलब है कि सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से वरिष्ठ नेता आजम खान के मौजूद नहीं होने से उनके खिलाफ नाराजगी जगजाहिर हो गई। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने आज कहा था कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। खान पार्टी के पदाधिकारी हैं। उन्हें जिम्मेदारी निभानी चाहिये, नहीं तो इस्तीफा दे देना चाहिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+