सपाइयों ने बेचे पकौड़े, आजम ने खरीदते हुए पीएम मोदी पर कसे तंज
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में आजम खान ने पकौड़ा खरीदा और कहा कि देश को बचाने का तरीका है यह है कि पीएम की सलाह पर पकौड़ा बेचें और पैसा कमायें। पकौड़ा बेचने का कारोबार देने के लिए हम पीएम का धन्यवाद करते हैं। देश के बहुसंख्यक दंगा फसाद करने वाले बेरोजगारों काम दे दें ताकि वह इस तरफ न जायें। देश खुली एनार्की की तरफ चला गया है।

पीएम द्वारा पकौड़ा बनाने को व्यवसाय कहने के बयान पर पूर्व मंत्री आजम खान ने तंज करते हुए कहा कि पीएम इसे व्यंग्य न मानें, यह एक अच्छा मशविरा दिया है। हम इस मशविरे का स्वागत करते हैं। पार्लियामेंट से बिल पास कराकर बहुसंख्यक बेरोजगारों को रोजगार दें ताकि वह किसी गली मोहल्ले में घुसकर आतंक न फैलायें।

जिले के किला परिसर स्थित पान दरीबा चैराहे पर आजम खान ने ठेले से सौ रुपये के पकौड़े खरीदकर कहा कि उन्होंने दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा किया था। हमने भी सौ रुपये के पकौड़े खरीदे हैं जिससे पकौड़े बनाने वाले को रोजगार मिला।

इस दौरान सपा समर्थकों ने पान दरीबा चौराहे पर पकौड़े बनाकर बेचे। उनके हाथों में प्रधानमंत्री जी रोजगार देने के लिए धन्यवाद, अच्छे दिन पकौड़ा जैसे बैनर रहे।












Click it and Unblock the Notifications