रामपुर में आजम खान ने योगी सरकार पर बोला जमकर हमला, कहे अपशब्द

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और सपा से कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान गुरुवार को रामपुर में धरने में शामिल हुए। उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। आजम खान ने यूपी सरकार को नुपुंसक तक कह डाला। बता दे कि इससे पहले बदायूं में आजम खान ने खुद को आइटम गर्ल बताया था वो भी बीजेपी की। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार का लोकसभा चुनाव उनके नाम पर लड़ेगी।

azam khan attack on modi and yogi governments

मीडिया खबरों के अनुसार, रामपुर की बिलासपुर तहसील में दिए धरने में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा नेता आजम खान एक फिर भाषा की मर्यादाएं लांघते हुए दिखाई पड़े। सपा नेता आजम खान ने सीबीआई में चल रही उथलपुथल के बहाने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि उस देश में जांच की बात कर रहे हो जहां सीबीआई पर कलंक लग गया। अपने विरोधियों को फंसाने के लिए सीबीआई का दुरुपयोग कांग्रेस के समय में शुरू हुआ था। लेकिन सीबीआई के ताबूत में आखिरी कील पीएम ने ठोक दी।

वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर के बयान पर कटाक्ष करते हुए आजम खान ने कहा कि दरअसल भाजपा के लोगों को मंदिर बनाना ही नहीं है। वह वहां मंदिर बनाना चाहते ही नहीं। बस इस मुद्दे को नासूर बनाना चाहते हैं और इसके सहारे वोट लेना चाहते हैं। वरना अगर वह मंदिर बनाएंगे तो कौन है जो उनको रोकने जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी बुधवार को बदायूं पहुंचे आजम खान ने खुद को बीजेपी की आइटम गर्ल बताते हुए कहा कि विधानसभा का चुनाव भी मेरे इर्द-गिर्द लड़ा गया और लोकसभा का चुनाव भी वैसे ही लड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+