यूपी: लखनऊ पहुंचकर आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे अमर सिंह, बताई ये वजह

लखनऊ। सपा नेता आजम खान व पूर्व सपा नेता अमर सिंह के बीच विवाद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। अमर सिंह ने जब से सपा से किनारा किया है, तभी से वो आजम खान पर अटैक मोड में हैं। गोमती नगर थाने में अमर सिंह ने आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। अमर सिंह ने आजम खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं तथा कार्रवाई की मांग की है। हालांकि यह मुकदमा अभी दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए अमर सिंह का गोमती नगर थाने में होना जरूरी है। बता दें कि अमर सिंह ने पहले ही बुलंदशहर में इस बारे में कहा था कि वे लखनऊ से दिल्ली तक की एफआईआर यात्रा पर निकले हैं और लखनऊ पहुंचने के बाद वे आजम खान पर एफआईआर दर्ज करवाएंगे।

यूपी: लखनऊ पहुंचकर आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे अमर सिंह, बताई ये वजह

इस वजह से करवाएंगे एफआईआर

एक प्रेसवार्ता में अमर सिंह ने कहा कि आजम खान ने बीते दिनों उनकी बेटी व पत्नी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने बताया कि आजम खान ने उनकी बेटी पर तेजाब डालने जैसे अपराधिक बात कही थी। यही वजह है कि अमर सिंह दिल्ली से लखनऊ की एफआईआर यात्रा पर निकले हैं। अमर सिंह लखनऊ पहुंचने के बाद गोमती नगर थाने जाकर आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। मंगलवार को फिरोजाबाद में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अमर सिंह ने आजम खान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ये तक कह दिया कि इन दिनों 'मीटू' चर्चा में है और काफी लोग इसे लेकर शिकायत भी कर रहे हैं। जयाप्रदा यदि थाने चली गईं तो आजम खान को उनके आवास के सामने से होकर जेल जाना पड़ सकता है।

यूपी: लखनऊ पहुंचकर आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे अमर सिंह, बताई ये वजह

अमर सिंह ने दिया था विवादित बयान

पिछले दिनों अमर सिंह ने बिजनौर में आजम खान को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अमर सिंह को कुरबानी बहुत पसंद हैं। हम तो अमर सिंह की बहनों व माताओं के लिए कुरबानी देने के लिए तैयार हैं। इसके एवज में अमर सिंह हिंदुओं की बहन बेटियों के बख्श दें। अमर सिंह ने आजम खान पर बोलते हुए ये तक कह दिया था कि आजम खान बहुत ही गंदे तथा नापाक इंसान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+