Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sunbeam School New CCTV: FSL रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि, SIT ने ऐसे किया सीन रीक्रिएट

अयोध्या के सनबीम स्कूल में छत से गिरकर 10वीं की छात्रा की मौत का मामला गहराता ही जा रहा है। जहां एक तरफ एफएसएल की प्राथमिक रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है तो वहीं 29 सेकेंड का एक नया CCTV वीडियो भी सामने आया है।

Ayodhya Sunbeam School New CCTV video Rape not confirmed in FSL report SIT recreates the scene

मंगलवार को सनबीम स्कूल में 10वीं की छात्रा की मौत के मामले में कई हैरान करने वाली चीजें सामने आई हैं। जहां एक तरफ SIT की टीम ने स्कूल पहुंचकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। तो वहीं लखनऊ लैब से एफएसएल की प्राथमिक रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसमे चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है यानी स्लाइड में सीमेन नही पाया गया है। वहीं छात्रा का जो छत से गिरने का वीडियो वायरल हुआ था, उसके बाद अब एक और नया CCTV वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में छात्रा को गार्ड अपने कंधे पर उठाकर ले जा रहा है।

Ayodhya Sunbeam School New CCTV video Rape not confirmed in FSL report SIT recreates the scene

ये है पूरा मामला
बता दें कि 26 मई को सनबीम स्कूल में 10वीं की छात्रा की छत से गिरकर मौत हो गई थी। इस घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जबकि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल ने बार-बार बच्ची के झूले से गिरने की बात कही। लेकिन पीड़ित पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी, जिसमे स्कूल के मैनेजर बृजेश यादव और अभिषेक कन्नौजिया पर रेप का आरोप लगाया। प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया पर भी साजिश के आरोप हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गैंगरेप, साक्ष्य मिटाना, पॉक्सो एक्ट, हत्या का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज कर लिया था।

Ayodhya Sunbeam School New CCTV video Rape not confirmed in FSL report SIT recreates the scene

छात्रा के वजन के बराबर का पुतला दूसरी मंजिल से फेंका
इसके बाद सोमवार को SSP मुनिराज जी. ने त्वरित जांच के लिए SIT का गठन किया था। इसी क्रम में मंगलवार शाम को लखनऊ से आई 8 लोगों की स्पेशल टीम स्कूल पहुंची। टीम ने छात्रा के स्कूल के अंदर आने और उसको अस्पताल ले जाने तक के मामले को 45 मिनट तक समझा। छात्रा के वजन के बराबर का पुतला बनाकर स्कूल की दूसरी मंजिल से फेंका। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद टीम पूरे कैंपस की जांच कर रही है। जांच टीम में फोरेंसिक के साथ तीन डॉक्टर मौजूद रहे।

Ayodhya Sunbeam School New CCTV video Rape not confirmed in FSL report SIT recreates the scene

नया वीडियो आया सामने, छात्रा को कंधे पर उठाकर ले जाता गॉर्ड
दूसरी ओर इस मामले में 29 सेकेंड का एक नया वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में बिल्डिंग से छात्रा के गिरने के बाद दौड़कर स्कूल का गॉर्ड आता है और छात्रा को कंधे पर उठाकर ले जाता है। पीछे-पीछे एक महिला भी दौड़कर आती है। बताया जा रहा है कि ये स्कूल में काम करने वाली महिला हैं।
बताया जा रहा है कि इस मामले को सुलझाने में SIT को मोबाइल से काफी मदद मिल सकती है। हालांकि, पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। मोबाइल खुला या नहीं? इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी।

नहीं हुई रेप की पुष्टि
छात्रा की मौत मामले में परिजनों ने सनबीम स्कूल के मैनेजर बृजेश यादव, प्रिंसिपल रश्मि भाटिया, गेम टीचर अभिषेक कन्नौजिया के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट, हत्या, साक्ष्य छिपाने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। हालाँकि देर रात एफएसएल की प्राथमिक रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। स्लाइड में सीमेन नहीं पाया गया है। जिसके चलते मुकदमे में दर्ज धारा को लेकर बुधवार को अयोध्या पुलिस फैसला करेगी।

Recommended Video

    अयोध्या: स्कूली बालिका की मौत पर भड़के अयोध्यावासी, छात्राओं ने कहा कैसे जाएं स्कूल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+