Ayodhya News: भक्ति के बीच PASS के रोड़े को अब टाटा-बाय-बाय, घर बैठे यूं रामलला की आरती में हो सकेंगे शामिल
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। अब ये श्रद्धालु सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि रामलला की आरती में भी सम्मिलित होना चाहते हैं। इसके लिए वे अयोध्या में रुकते हैं और अगले दिन किसी भी तरह से आरती पास प्राप्त कर अपने आराध्य की आरती में शामिल होते हैं।
हालांकि, आरती पास की सीमित संख्या के कारण हर भक्त की यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, राममंदिर ट्रस्ट की मदद से अब घर बैठे भी भक्त, खासकर बुजुर्ग वर्ग, बड़ी आसानी से श्रीराम के अद्भुत स्वरूप का दर्शन कर सकते हैं।

घर बैठे ऐसे करें रामलला की आरती का लाइव दर्शन:
दूरदर्शन नेशनल पर सीधा प्रसारण:
रामलला की सुबह 6 बजे होने वाली नित्य आरती का सीधा प्रसारण अब दूरदर्शन नेशनल पर किया जाएगा। दूरदर्शन ने यह जानकारी स्वयं साझा की है, जिससे भक्तगण घर बैठे आसानी से आरती का दर्शन कर सकेंगे।
यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग:
दूरदर्शन ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी मंदिर के लाइव दर्शन की सुविधा शुरू की है। इस लिंक पर क्लिक करके आप घर बैठे ही श्रीराम के दर्शन कर सकते हैं।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की वेबसाइट:
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आप लाइव दर्शन का आनंद ले सकते हैं। यहाँ पर आपको आरती का सीधा प्रसारण देखने का मौका मिलेगा।
धार्मिक ऐप्स:
प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर कई धार्मिक ऐप्स उपलब्ध हैं, जैसे "E-Darshan" और "Temple Darshan", जहां आप लाइव दर्शन कर सकते हैं। इन ऐप्स के जरिए भी आप घर बैठे ही आरती का आनंद ले सकते हैं।
हर दिन होती है रामलला की पांच आरतियां
- मंगला आरती: यह आरती दिन की शुरुआत में की जाती है। भक्तगण इस आरती में शामिल होकर रामलला को जगाने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।
समय: सुबह 4 बजे - श्रृंगार आरती: इस आरती में रामलला का श्रृंगार किया जाता है। इसे देखने का अनुभव भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है।
समय: सुबह 6 बजे - भोग आरती:इस आरती के दौरान भगवान को भोग अर्पित किया जाता है। यह आरती दिन के मध्य में होती है और इसमें भक्ति का एक अलग ही रंग देखने को मिलता है।
समय: दोपहर 12 बजे - संध्या आरती: दिन के समापन पर संध्या आरती होती है। इसमें रामलला के प्रति भक्तों की अपार श्रद्धा और भक्ति देखने को मिलती है।
समय: शाम 4 बजे - शयन आरती: शयन आरती के साथ रामलला को विश्राम दिया जाता है। यह दिन की अंतिम आरती होती है और भक्तगण इस आरती में सम्मिलित होकर रामलला को शयन के लिए विदा करते हैं।
समय: रात 10 बजे
22 जनवरी को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा
राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसके बाद से ही नव्य राम मंदिर में रामलला की विभिन्न आरती में साधारण भक्त भी सम्मिलित किए जाने लगे हैं। अब कई भक्तों की यह इच्छा है कि ट्रस्ट को दर्शनार्थियों की संख्या के अनुसार आरती पास की संख्या भी बढ़ानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक भक्त रामलला की आरती में शामिल हो सकें।












Click it and Unblock the Notifications