Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद कब कर सकेंगे आप दर्शन? जानिए

Ayodhy Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के संत और मुख्य अतिथि शामिल होंगे।22 जनवरी का दिन भारत के इतिहास का सबसे प्रमुख दिन बनने जा रहा है। ऐसे में राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम जनमानस भगवान राम के दर्शन कब कर सकेंगे? इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

अयोध्या रामलाल के आगमन को लेकर सज गई है। 22 जनवरी को होने वाली रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले 16 जनवरी मंगलवार से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। 18 जनवरी को रामलला की प्रतिमा गर्भगृह में अपने आसन पर विराजित होगी।

Ram Mandir News

देशभर से रामभक्त मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। इससे पहले राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को राम भगवान के दर्शन को लेकर अहम जानकारी साझा की है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए दर्शन के लिए खुला रहेगा। यानी 23 जनवरी से आम लोग अपने अराध्य राम भगवान के दर्शन कर पाएंगे

चंपत राय ने कहा कि 22 जनवरी के बाद 23 जनवरी से सभी लोगों के दर्शन हैं। उन्होंने कहा कि सब का मतलब 135 करोड़ समाज के लोगों से है। चंपत राय ने आगे कहा कि हमारी कोशिश है कि जो जिस दिन आ जाए, उसी दिन शाम को वापस जाने का प्रयत्न रखें।

रामलला की नई पोशाक भेंट

इससे पहले राम दल ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम दास महाराज ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी को भगवान राम लला के लिए एक नई पोशाक और एक 'ध्वजा' (ध्वजा) भेंट किया। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि, "ये वस्त्र उस दिन के लिए हैं जब भगवान राम प्राणप्रतिष्ठा के बाद मुख्य गर्भगृह में विराजमान होंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+