राम मंदिर निर्माण के दौरान कड़ी सुरक्षा, यूपी में बढ़ाया गया 2 बम निरोधक दस्ता

राम मंदिर निर्माण के दौरान राज्य में यूपी पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। यूपी पुलिस ने किसी भी सुरक्षा खतरे की स्थिति से निपटने के लिए बम निरोधक दस्ते बढ़ा दिए हैं।

Bomb disposal squad

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान यूपी पुलिस ने श्री राम जन्मभूमि की सुरक्षा के साथ प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी है। बम निरोधक दस्ते की दो टीमें अलग से सुरक्षा के लिए तैनात की गई हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद, उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ, वाराणसी आयुक्तालय, पीएसी गोंडा और सचिवालय परिसर लखनऊ में पांच नई बीडीडीएस टीमों का गठन किया गया है।

डीजी मुख्यालय के मुताबिक राम जन्मभूमि परिसर में बम निरोधक दस्ता पहले से ही तैनात है। उच्च न्यायालय के प्रयागराज और लखनऊ परिसरों की सुरक्षा के लिए एक-एक बम निरोधक दस्ता दिया गया है। अब दो और टीमों को वहां तैनात किया गया है। वहीं अधिकारियों ने कहा की अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा के लिए बीडीडीएस की दो टीमों को अलग से अयोध्या में तैनात किया गया था, जो अयोध्या में बीडीडीएस के साथ तोड़फोड़ से सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

दरअसल, कुछ महीने पहले हाईकोर्ट ने भी अपने दोनों परिसरों में बम निरोधक दस्ता तैनात करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा लोकभवन सहित पांच सचिवालय भवनों की सुरक्षा के लिए टीम दी गई है। अधिकारिओं ने कहा कि वाराणसी में देश-विदेश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित वीवीआईपी की आवाजाही को देखते हुए एक बम निरोधक दस्ते को लगाया गया है। साथ ही, गोंडा में पीएसी की 30वीं कोर में भी एक दस्ते को तैनात किया गया है।

13 साल के बाद ये पहला मौका है जब यूपी पुलिस के सुरक्षा विंग की बीडीडीएस टीमों की संख्या राज्य स्तर पर बढ़ गई है। कुल मिलाकर अब राज्य में बीडीडीएस की 31 टीमें तैनात हैं। इन टीमों को एनएसजी मानेसर, हरियाणा और सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र, पुणे से प्रशिक्षित किया गया है।

Recommended Video

    बिहार हिंसा के बहाने BJP ने सीएम Nitish Kumar को घेरा, लगाए गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+