Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियों के बीच एक्शन में सीएम योगी, अधिकारी के साथ की अहम बैठक

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 30 दिसंबर को होने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट के उद्घाटन, पीएम के दौरे और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर की जा रही तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच सीएम योगी अधिकारियों के साथ एक हाईलेवल मीटिंग की है। बैठक की अध्यक्षता सीएम योगी ने खुद की।

श्री राम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी का एक और दौरा होने जा रहा है। वे 30 दिसंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम एक रोड शो, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समेत दो ट्रेनों को हरी झंटी दिखाने का कार्यक्रम है। ऐसे में सीएम योगी अयोध्या में तैयारियों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

CM Yogi holds meeting Ram Mandir

बृहस्पतिवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। जिसमें उन्होंने एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर तैयारियों, पीएम के रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। दरअसल, सीएम योगी की पीएम के दौरे को लेकर ये एक समीक्षा बैठक थी, जिसमें अधिकारियों ने सीएम योगी को पीएम के दौरे और राम मंदिर उद्घाटन के दौरान शहर में व्यवस्था का जानकारी दी।

वहीं दूसरी ओर मंदिर उद्घाटन से पहले सभी जरूरी निर्माण गतिविधियां पूरी करने के लिए ट्रस्ट ने एजेंसियों से कहा है। जिसके चलते श्री राम जन्मभूमि परिसर में निर्माण की गति में तेजी आई है। मंदिर ट्रस्ट 15 जनवरी तक अधिक से अधिक व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटा है। इसी को देखते हुए 500 मजदूर निर्माण कार्य में और लगाए गए हैं। अभी तक 3500 मजदूर मंदिर निर्माण में जुटे थे। अब इनकी संख्या चार हजार कर दी गई है। अभी तक दो शिफ्ट में मजदूरों की आठ-आठ घंटे ड्यूटी लगाई जाती थी। अब तीन शिफ्ट में यानी 24 घंटे निर्माण कार्य चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+