Ayodhya Ram temple: अयोध्या राम मंदिर के लिए कैसे करें दान? यहां जानें स्टेप-वाइज पूरा प्रोसेस
How to donate for Ayodhya Ram temple?: लगभग 500 सालों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, 22 जनवरी को रामलला की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, जिसकी वजह से रामभक्तों में बहुत ज्यादा उत्साह है।

आपको बता दें कि जिस दिन से राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है, उसी दिन से राम के भक्त मंदिर निर्माण में अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग यानी कि दान कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक 5000 करोड़ से अधिक का धन दान से एकत्रित हुआ है। अगर आप भी इस भव्य मंदिर के निर्माण में अपना सहयोग देना चाहते हैं तो यहां हम आपको एक-एक स्टेप के जरिए बताते हैं कि आप ऑनलाइन डोनेशन कैसे दे सकते हैं?
तीन तरीके से कर सकते हैं डोनेशन
आपको बता दें कि राम मंदिर के निर्माण के लिए राम मंदिर ट्रस्ट बनाया गया है, जहां आप कैश के जरिए, ऑनलाइन पेमेंट के जरिए या फिर ट्रस्ट अकाउंट में मनी ट्रांसफर के जरिए डोनेशन भेज सकते हैं।
क्या है ऑनलाइन पेमेंट का तरीका?
- सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट https://srjbtkshetra.org/ पर क्लिक करें।
- फिर उसमें डोनेशन ऑप्शन पर क्लिक करें। https://srjbtkshetra.org/donation-options/
- वहां आपको दान के तीन तरीके दिखेंगे। कैश/ फंड ट्रांसफर/ UPI
- ऑनलाइन पेमेंट के लिए ट्रस्ट ने तीन बैंक अकाउंट डिटेल दी है, ये तीन बैंक हैं क्रमश: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI के लिए निम्नलिखित डिटेल देनी होगी।
- अकाउंट का नाम: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (SBI)
- अकाउंट संख्या :39161495808
- आईएफएससी कोड: SBIN0002510
- शाखा: नया घाट, अयोध्या, यूपी
बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए निम्नलिखित डिटेल्स देनी होगी
- अकाउंट का नाम: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (BOB)
- अकाउंट संख्या : 05820100021211
- IFSC कोड:BARBOAYODHY
- शाखा: नया घाट, अयोध्या, यूपी
पंजाब नेशनल बैंक के लिए निम्नलिखित डिटेल्स देनी होगी
- अकाउंट का नाम: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (PNB)
- अकाउंट संख्या :3865-000-1001-39999
- आईएफएससी कोड :PUNB0386500
- शाखा :नया घाट, अयोध्या उ.प्र.
विदेश में रहने वाले भक्त निम्नलिखित ब्रांच में पेमेंट कर सकते हैं...
- बैंक का नाम : भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
- शाखा:- 11 संसद मार्ग नई दिल्ली
- अकाउंट संख्या :- 42162875158
- IFSC Code: - SBIN0000691
- अकाउंट होल्डर का नाम :- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र
इस पते पर करें संपर्क
आप जैसे ही पेमेंट करेंगे आपको ई-मेल आईडी पर रसीद मिल जाएगी, जिसे कि आप डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप मंदिर निर्माण कार्यशाला, रामघाट चौराहा, मानस भवन के निकट, अयोध्या (यूपी) -224123 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां का फोन नंबर है 05278-292200 या 91-80095-22111।












Click it and Unblock the Notifications