राहुल गांधी को 10वीं सदी के मंदिर में रहने की पेशकश, अयोध्या के पुजारी ने की अपील

Rahul Gandhi: बता दें कि राहुल गांधी को मोदी सरनेम टिप्पणी को लेकर सूरत की सीजीएस कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता भी चली गई थी। इसके बाद उन्हें बंगला खाली करने का भी नोटिस मिला था।

Rahul Gandhi Mahant Sanjay Das

राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बाद से देश के कोने-कोने से लोग उन्हें अपना घर देने की पेशकश कर रहे हैं। इसी क्रम में अब , अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के एक पुजारी का समर्थन मिला जिन्होंने उन्हें 10वीं शताब्दी के मंदिर के परिसर में निवास की पेशकश की है। हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने कहा कि हम राहुल गांधी का पवित्र शहर अयोध्या में स्वागत करते हैं और उन्हें निवास स्थान देने की पेशकश करते हैं।

संजय दास ने कहा कि राहुल गांधी को अयोध्या आना चाहिए और हनुमानगढ़ी का दौरा करना चाहिए और यहां पूजा करनी चाहिए। हनुमानगढ़ी मंदिर के परिसर में ऐसे कई आश्रम हैं। उन्हें हमारे आश्रम में आकर रहना चाहिए, हमें खुशी होगी।

साल 2016 में राहुल गांधी ने महंत ज्ञान दास से आशीर्वाद लिया था
राहुल 2016 में भी मंदिर गए थे जब महंत ज्ञान दास ने उन्हें आशीर्वाद दिया था। इस साल की शुरुआत में गाजियाबाद के लोनी से भारत जोड़ो यात्रा के तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश चरण के दौरान, पूर्व सांसद ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से आशीर्वाद प्राप्त किया था। गांधी को संबोधित एक पत्र में, पुजारी ने उनके प्रयास में सफलता की कामना की थी और कहा था कि देश की भलाई के लिए किया जा रहा ऐसा कार्य वास्तव में "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" के लिए खड़ा है।

कांग्रेस महिला नेता ने राहुल गांधी के नाम किया अपना घर
दिल्ली महिला कांग्रेस सेवामंडल की अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता ने मंगोलपुरी स्थित अपने घर को खाली राहुल गांधी के नाम कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार राजकुमारी गुप्ता को यह घर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय मिला था। लेकिन अब राजकुमारी गुप्ता ने यह घर पूर्व सांसद राहुल गांधी को दे दिया है। राजकुमारी गुप्ता के इस फैसले की जानकारी कांग्रेस सेवामंडल की ओर से ट्वीट करके दी गई है। ट्वीट में कहा गया है कि दिल्ली महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता ने मंगलपुरी इलाके में अपना घर राहुल गांधी के नाम कर दिया है। उन्हें यह घर इंदिरा गांधी के समय मिला था। राजकुमारी ने कहा कि मोदी जी राहुल जी को घर से निकाल सकते हैं लेकिन लोगों के दिल से नहीं निकाल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+