आम आदमी पार्टी ने अयोध्‍या से शुरू की 'तिरंगा यात्रा', सिसोदिया बोले- केजरीवाल राम की प्रेरणा से सरकार चला रहे

लखनऊ, 14 सितंबर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को अभी कुछ महीने शेष हैं लेकिन राजनीतिक पार्टियां ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। यूपी की प्रमुख पार्टियों के अलावा आम आदमी पार्टी भी इस बार उत्‍तर प्रदेश में अपना परचम लहराने के लिए पूरा दम-खम लगाने में जुट चुकी है। इसी क्रम में मंगलवार से आम आदमी पार्टी ने अयोध्‍या से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की है।

manish

हमारी पार्टी यूपी में ऐसी सरकार बनाएगी, जो भगवान राम के आदर्शों पर चलेगी

इस तिरंगा यात्रा के शुभारंभ के लिए दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सुसोदिया और आप सांसद संजय सिंह अयोध्‍या के दौरे पर पहुंचे हैं। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कान्‍फ्रेंस की जिसमें मनीष सिसोदिया ने कहा हमारी पार्टी यूपी में ऐसी सरकार बनाएगी, जो भगवान राम के आदर्शों पर चलेगी। भगवारन राम की कृपा से ही हमें दिल्‍ली में सरकार चलताने का मौका मिल रहा है।

सिसोदिया बोले- केजरीवाल राम की प्रेरणा से सरकार चला रहे

उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा अरविंद केजरीवाल इकलौते ऐसे मुख्‍यमंत्री हैं, जो भगवान राम से प्रेरणा लेकर सरकार चला रहे हैं। वरना कुछ राजनीतिक दल राम के नार का किस तरह इस्‍तेमाल करती हैं ये सभी जानते हैं। उन्‍होंने कहा हम लोग तिरंगा यात्रा के माध्‍यम ये लोगों के बीच जाएंगी और उन्‍हें अपनी नीतियां बताएंगे।

योगी सरकार में गुंडा राज को बढ़ावा मिला

अयोध्‍या में मीडिया को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा यूपी की जनता ने उम्‍मीदों के साथ भाजपा की प्रदेश में सरकार बनवाई लेकिन आज प्रदेश की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि योगदी सरकार ने गुंडा राज को बढ़ावा दिया है। हाथरस कांड में भी सरकार केवल दरिंदगी करने वालों के साथ खड़ रही थी। योगी सरकार के राज में कोरोना काल के दौरान यूपी के स्‍कूलों में भ्रष्‍टाचार हुआ, यहां हर तहसील में केवल रिश्‍वत के दम ही काम होता है। युवाओं को रोजगार के लिए पैसा देना पड़ता है।

किसानों को आतंकी कहा जा रहा है

उपमुख्‍यमंत्री ने अयोध्‍या में बन रहे राम मंदिर से जुड़े मामले पर कहा कि राम जन्‍मभूमि के लिए लोगों ने अपनी ओर से चंदा दिया लेकिन यहां पर भी भ्रष्‍टाचार किया गया। यूपी में किसानों की बुरी स्थिति है, किसानों को आतंकी कहा जा रहा है।

क्‍या आप किसी पार्टी से गठबंधन करेगी

आगामी चुनाव में क्‍या आम आदमी पार्टी प्रदेश में किसी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी? इसका जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा ऐसी कोई पार्टी नहीं दिखती है जिसके साथ खड़ा हुआ जाए।

यूपी चुनाव 2022 को लेकर आप मैदान में उतर चुकी है

बता दें यूपी के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी काफी संजीदा नजर आ रही है, उसने पिछले कई महनों से राम मंदिर का मुद्दा पकड़ा हुआ है। यूपी में सरकार बनाने के बाद राम के आदर्शो पर सरकार चलाने का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी ने राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे में हुए घोटाले को लेकर जमकर भाजपा को घेरा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+