गांव में नहीं थी बिजली, पावर हाउस में चल रही थी शराब पार्टी, वीडियो में देखें यूपी का हाल

बाराबंकी। यूपी सरकार सूबे में 18 से 20 घंटे बिजली देने की बात कर रही है, वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारी ही सरकार की इस मुहीम को पलीता लगा रहे है। राजधानी लखनऊ से सटे बारबंकी जिले से ऐसी ही तस्वीरें सामने आई है। बाराबंकी जिले के पूरेडलई ब्लॉक में बने पावर हाउस के अंदर ही बिजली विभाग के कर्मचारियों को शराब पार्टी करते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा है। ये हाल तब हैं, जब कई गांव में पिछले दो दिनों से लाइट नहीं आ रही है।

Authorities having liquor party in power house of Barabanki

बाराबंकी जिले के पूरेडलई ब्लॉक में बने पावर हाउस को ही विभाग के कर्मचारियों ने अपना मयखाना बना दिया है। दिन के उजाले में भी पावर हाउस में जाम टकराते देख ग्रामीणों ने पूरा नजारा अपने कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि ग्रामीणों को आता देख शराबी कर्मचारी शराब की बोतलें छोड़ कर वहां से रफूचक्कर हो गए। लेकिन उनकी कारगुजारी लोगों के फोन में कैद हो गई। ग्रामीणों ने पूरे मामले का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पूरे बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

दरअसल, ग्रामीण दो दिनों से गांव में बिजली न आने की शिकायत गांव में बने पावर हाउस में करने गए थे। लेकिन वहां की तस्वीर देखकर उनके होश उड़ गए। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पावर हाउस के अंदर कई ब्रांड की शराब की बोतलें और बहुत सारा ऐसा सामान मिला है, जिससे ये पता चल रहा है कि यहां आए दिन ऐसी शराब पार्टी होती रहती है। ये वीडियो ग्रामीणों ने खुद बनाया है।

वही, इस मामले के बारे में जब अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता से पुछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। लेकिन जैसा कि वीडियो में दिख रहा है कि विद्युत उपकेंद्र में कर्मचारी बैठकर शराब पी रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उस समय देखा जायेगा कौन-कौन कर्मचारी वहां मौजूद थे।

ये भी पढ़ें -मदरसे के पैसे पर डोली नियत तो रच डाली लूट की झूठी कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+