Ayodhya Ram Mandir: पहले दिन भक्तों का सैलाब, खचाखच भीड़ के बीच मंदिर में दाखिल हुए ATS कमांडो, जानें क्यों?

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आज यानी 23 जनवरी से आम लोगों के लिए रामलला के पट खुल गए हैं। रामलला के विराजमान होने के बाद से मंदिर में उनके दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

भीड़ के चलते रामलला के कपाट एक घंटे पहले खोले गए। रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। लोगों में मंदिर के अंदर जाने के लिए होड़ मची है। ऐसे में मंदिर के अंदर खचाखच भीड़ के बीच ATS कमांडो दाखिए हुए।

Ayodhya Ram Mandir

राम मंदिर में दर्शन को लेकर भक्तों की भारी जमा है। आलम यह है कि भीड़ को संभालने में पुलिसवालों के भी पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की भीड़ की आड़ में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर ATS और RAF के जवानों को रामलला मंदिर के अंदर भेजा गया है।

Ram Mandir

दरअसल, रामभक्तों की आड़ में किसी तरह की गड़बड़ी ना फैला इसके लिए एटीएस कमांडो की टीम और रेपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तुरंत जांच और सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर के अंदर भेजा गया।

भक्तों के सैलाब की फोटो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर के बाहर और रास्ते से ही भारी भीड़ जमा है।

Ram Mandir

दर्शन के लिए उमड़े हुजूम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर में शयन के लिए बंद किए गए रामलला के पट एक घंटे पहले ही खोल दिए गए। इधर, रामभक्तों की भीड़ के मद्देनजर आसपास के जिलों की पुलिस को भी एक्टिव कर दिया है।

Ram Mandir

खबरों के मुताबिक राम मंदिर में व्यवस्था देखने के लिए प्रमुख सचिव गृह और डीजी लॉ एंड ऑर्डर पहुंचे हैं। इतना ही नहीं भीड़ को काबू करने 8 मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। अयोध्या में अनियंत्रित जनसैलाब को देखते हुए मंदिर में एंट्री पर भी रोक लगा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+