फैजाबाद से ISI का एजेंट आफताब अली को ATS ने किया गिरफ्तार, फोन से मिला कैंट क्षेत्र डिटेल
अफताब अली पाकिस्तान का वीजा लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कई बार उसका आवेदन खारिज कर दिया गया था।
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले से पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी यूपी एटीएस, मिलिट्रई इंटेलजिंस और यूपी इंटेलिजेंस के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार जिस ISI एजेंट का नाम अफताब अली है और वह फैजाबाद के ख्वासपुरा का रहने वाला है। उसने पाकिस्तान में आईएसआई से जासूसी का प्रशिक्षण लिया है।

अबतक के पूछताछ में जो सबसे बड़ी बात सामने आई है उसके मुताबिक अफताब अली पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी के सीधे संपर्क में था और उनसे संपर्क के लिए कोड नेम का इस्तेमाल करता था। यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि 'अफताब अली पाकिस्तान का वीजा लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कई बार उसका आवेदन खारिज कर दिया गया था। अंततः उसे तब वीजा मिला जब उसने कहा कि वह आईएसआई के लिए काम करना चाहता है।' जरूर देखें VIDEO: बसों की ऐसी खतरनाक रेस, देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें
असीम अरुण ने कहा कि अब आफताब को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया उसी अनुरूप पूरी की जाएगी। एटीएस का साथ ही कहना है कि उनके पास आफताब को लेकर पुख्ता सबूत हैं। उसके फोन से कैंट क्षेत्र का फोटा मिला है और साथ ही उसके फोन के ब्यौरे से और जानकारियां सामने आ सकती हैं। फिलहाल एटीएस उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications