Atiq Ahmed की हत्या पर बोले यूपी के मंत्री, यह आसमानी फैसला, सबको स्वीकार करना चाहिए
Atiq Ahmed: उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना ने अतीक अहमद की हत्या के बाद कहा कि यह आसमानी फैसला है, इसे हर किसी को स्वीकार कर लेना चाहिए।

Atiq Ahmed: अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद योगी सरकार में वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना ने इसका बचाव किया है। सुरेश खन्ना ने इस हत्या पर कहा कि यह आसमानी फैसला है, इसे हर किसी को स्वीकार करना चाहिए।
Recommended Video
सुरेश खन्ना ने कहा कि जितना मुझे जानकारी मिली है और जो कुछ मैंने टीवी पर देखा, उसके बाद मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि यह एक तरह का आसमानी फैसला है। लगातार जब जुर्म बढ़ता है, तो कुदरत भी सक्रिय हो जाती है, वह अपनी तरह से फैसला करती है।
इनके बारे में जो कुछ भी सामने आया, इनके खिलाफ कितने केस थे, किस-किस केस में गवाही भी नहीं मिलती थी। मैं समझता हूं कि यह आसमानी फैसला है, इसे सभी को स्वीकार कर लेना चाहिए।
सरकार को हर तरह से इस बात की कोशिश की कि हम कानून व्यवस्था को बनाएं, उसी दिशा में सरकार ने अपनी कार्रवाई की। कोई भी सरकार हो उसका यह फर्ज बनता है कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखे। योगी सरकार ने नारा दिया था कि अपराध को लेकर हमारी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है, उसे लागू किया जा रहा है।
इससे पहले प्रदेश सरकार के एक और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी इस हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, पाप-पुण्य का फैसला इसी जन्म में होता है। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार के मंत्री इस हत्या पर अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह जंगल राज नहीं है तो और क्या है। प्रदेश में पुलिस कस्टडी में ही लोग सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications