अतीक अहमद को गोली मारने वाला लवलेश तिवारी का परिवार हुआ लापता! घर पर लगा ताला, पड़ोसी भी खामोश

अतीक अहमद और अशरफ पर गोली चलाने वाले तीनों हमलावरों लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मोर्य को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

lovelesh tiwari family

माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद पर गोली चलाने वाले तीन हमलावरों में से एक बांदा का रहने वाला लवलेश तिवारी का परिवार इन दिनों गायब है। लवलेश तिवारी का परिवार इस हादसे के बाद गहरे सदमे में है। लवलेश तिवारी के बांदा में स्थित घर पर फिलहाला ताला लगा है और उसका परिवार कहां है, इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं।

यूपी पुलिस ने लवलेश तिवारी के घरवालों को किसी से न मिलने की सलाह दी गई थी। रविवार (16 अप्रैल) को पुलिस अधीक्षक ने उनके घर पहुंच कर किसी अनजान व्यक्ति से बात न करने और न मिलने के लिए कहा था। सिक्योरिटी के लिए उनके घर पर पुलिस भी तैनात कर दी थी। लेकिन सोमवार (17 अप्रैल) सुबह लवलेश के घर पर ताला लगा हुआ था। इनकी सुरक्षा में लगे सिपाही भी नदारद थे।

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के लौमर गांव का रहने वाला लवलेश तिवारी का परिवार की काफी तलाश की गई। जिसके बाद ये पता चला कि क्योंटरा मोहल्ले के एक वकील के घर पर पूरा परिवार था। अब पूरा परिवार वकील के घर पर किराए का मकान लेकर रह रहा है।

lovelesh tiwari family

लवलेश तिवारी के पिता यज्ञ कुमार तिवारी एक प्राइवेट स्कूल में वाहन चलाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन उनके घर गए थे और उन्हें हिदायत दी थी कि वह किसी भी अनजान व्यक्ति से न मिलें।

सुरक्षा की दृष्टि से चार पुलिसकर्मियों को घर के बाहर भी तैनात किया गया था। वहीं लवलेश के पैतृक गांव लौमर में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन इस घर से भी परिवार लापता हो गया है।

हैरानी वाली बात ये भी है कि जो पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए थे, वे भी अब घर पर नहीं हैं। जब इस बारे में पुलिस वालों से पूछताछ की गई तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। पूरा परिवार अचानक कहां गायब हो गया इस बात को लेकर पड़ोसी और मोहल्ले वाले भी खामोश हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने ही उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर भेजा है।

इस पूरे मामले पर यूपी कांंग्रेस ने वीडियो जारी कर भाजपा और पुलिस पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने लिखा, ''2 दिन पहले एक हाई प्रोफाइल मर्डर हुआ। जिसका शक पूरी तरह से सत्ता पर जाता है। माना जाता है कि कई सफेदपोशों के राज बचाने के लिए यह हत्या हुई। आज उस हत्या के आरोपी लवलेश तिवारी का परिवार अपने घर बाँदा से गायब हो गया। ना पड़ोसी कुछ बोलने को तैयार हैं। ना पुलिस।''

lovelesh tiwari family

सोशल मीडिया लोगों ने की बुलडोजर चलाने की बात!

एक यूजर ने कहा, ''वैसे तो मुझे बुलडोजरवाद पसंद नही! पर आप तो देख ही रहे है कि आज कल ज्यादा काम बुलडोजर के साथ ही होता है! बस एक सवाल है बुलडोजर कल्चर का समर्थन करने वालो से- क्या लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य के घर पर बुलडोजर चलाने की बात की जाएगी?''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मैं बुलडोजर नीति का हिमायती नहीं हूं। लेकिन जो लोग इसके पक्ष में हैं उनमें से एक ने भी लवलेश तिवारी के घर बुलडोजर चलाने की बात नहीं की।बात-बात पर बुलडोजर चलाने वाला प्रशासन भी खामोश है। क्या वजह हो सकती है?''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''लवलेश तिवारी के घर की सुरक्षा के ल‍िए फोर्स पहुंचा है। अफसरों ने आते ही घर वालों को सचेत किया और दरवाजा बंद कर के अंदर रहने को कहा गया है। अब मीडिया को भी बाहर निकाल दिया गया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+