अतीक-शाइस्ता के बीच कौन आई थी वो तीसरी महिला? बार-बार माफिया से मिलने जाती थी जेल, अब बनी सस्पेंस!
Atiq Ahmed Case Update: अतीक अहमद की पत्नी के साथ-साथ यूपी पुलिस इन दिनों उस महिला की भी खोज में लगी है, जो माफिया-नेता से मिलने साबरमती जेल जाया करती थी।

Atiq Ahmed Case : गैंगस्टर अतीक अहमद की हत्याकांड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जब से अतीक और अशरफ को प्रयागराज में गोली मारी गई है, इस पूरे मामले को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उमेश पाल हत्याकांड मामले में अब भी अतीक की सबसे बड़ी राजदार उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है। मामले का दूसरा आरोपी गुड्डू मुस्लिम भी फरार है। अब इस पूरे केस में नया सस्पेंस आ गया है। अतीक और शाइस्ता के बीच किसी तीसरी महिला का नाम सामने आ रहा है!
अतीक अहमद से साबरमती जेल, देवरिया जेल में बुर्का पहनकर मिलने जाने वाली महिला कौन है...? इस बात को लेकर यूपी पुलिस की जांच शुरू हो गई है। ये वही महिला थी, जो बुर्का पहनकर उमेश पाल हत्याकांड का वीडियो बना रही थी। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक ये महिला उस वक्त मोबाइल पर उमेश पाल पर हो रही फायरिंग का लाइव वीडियो अतीक अहमद को दिखा रही थी।
ये महिला अक्सर अतीक अहमद के फोन पर बातचीत किया करती थी। यूपी पुलिस के पास इस महिला के साथ अतीक की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक ये वही महिला है जो अतीक अहमद के संदेशों को बाहर लेकर जाती थी और बाहर की सारी जानकारी अतीक तक पहुंचाती थी।
अतीक हत्याकांड की जांच करते हुए सटीएफ ने साबरमती जेल में माफिया से मिलने आए लोगों की जब लिस्ट निकाली और सीसीटीवी देखे, गए तब इस मिस्ट्री लेडी के बारे में पता चला। यूपी पुलिस इस महिला की तलाश में लगी है।

कौन है ये मिस्ट्री लेडी...?
बता दें कि ये महिला अतीक अहमद के परिवार से संबंध नहीं रखती है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक ये महिला प्रयागराज की रहने वाली है। इस महिला ने अतीक से बरेली, प्रयागराज, देवरिया और साबरमति जेलों में भी मुलाकात की थी।
बताया जा रहा है कि अतीक से उस महिला की मुलाकात शाइस्ता परवीन की जानकारी के बिना हुई थी। खबर ये तक है कि अतीक और शाइस्ता के बीच कई बार इस महिला को लेकर कहासुनी भी हुई थी।
इस महिला का नाम शबाना बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अतीक और शबाना के बीच की नजदीकियों ने शाइस्ता परवीन को परेशान भी किया था। इसलिए इस मुद्दे पर अतीक और शाइस्ता के बीच कई बार बहस हुई है।
अब पुलिस का मानना है कि अगर ये महिला पकड़ी जाती है तो अतीक से जुड़े कई राज आसानी से खुल सकते हैं। हालांकि पुलिस महिला की पहचान को फिलहाल गुप्त बनाए हुए है।












Click it and Unblock the Notifications