Atiq Ahmed को मर्डर का डर! गुजरात की जेल से निकलते ही बोला- 'हमको इनका प्लान मालूम है, हत्या...'
Atiq Ahmed पूर्व सांसद होने के अलावा बाहुबली हैं। अतीक को आज UP Police Prayagraj Shift कर रही है। Sabarmati Jail Gujarat से निकलते ही अतीक ने हत्या की आशंका जताई है। जानिए माजरा

Atiq Ahmed उत्तर प्रदेश लाए जाने से पहले मर्डर की आशंका से घबराए दिख रहे हैं। बाहुबली सांसद रहे अतीक अहमद को गुजरात से यूपी लाया जा रहा है। उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी अतीक को यूपी पुलिस हाल ही में प्रयागराज में हुए मर्डर मामले में कोर्ट में पेश करेगी। हालांकि, अतीक का कहना है, "हमको इनका प्रोग्राम मालूम है... मर्डर करना चाहते हैं।"
अतीक को हत्या की आशंका
गुजरात की साबरमती जेल से निकले अतीक अहमद के हावभाव को देखने के बाद लोगों ने कहा कि पूर्व बाहुबली सांसद के चेहरे से तनाव साफ झलक रहा है। इसी बीच मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए कथित तौर पर अतीक ने पुलिस की गाड़ी के अंदर से यूपी पुलिस पर आरोप लगाने के लहजे में कहा कि उन्हें पुलिस (सरकार) की योजना पता है। ये हत्या करना चाहते हैं।
सपा सांसद ने कही बेटे की हत्या की बात, CM क्या बोले?
बता दें कि कुछ दिनों पहले सपा सांसद राम गोपाल यादव ने अतीक के बेटे की हत्या की आशंका जाहिर की थी। बता दें कि विगत सात मार्च को राम गोपाल यादव ने कहा था कि अतीक अहमद के एक बेटे को मार दिया जाएगा। गौरतलब है कि अतीक पर उमेश पाल हत्याकांड मामले में गंभीर आरोप लगे हैं। यूपी विधानसभा में उमेश पाल हत्याकांड पर चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि गैंगस्टरों को धूल चटा दी जाएगी। उन्होंने कहा था, "मिट्टी में मिला देंगे।"
क्यों कुख्यात हैं अतीक अहमद
उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, अतीक अहमद के परिवार के सदस्यों के खिलाफ 160 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। अतीक को 100 मामलों में नामजद किया गया है, जबकि उनके भाई अशरफ पर 52 मामले, पत्नी शाइस्ता प्रवीण पर तीन, और बेटों अली और उमर अहमद पर क्रमश: चार और एक मामला दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications