Atiq Ahmed: क्या माफिया डॉन अबू सलेम से है अतीक अहमद के कनेक्शन? असद को दी थी छिपने की जगह
Asad Encounter News: पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी को झांसी में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है।

Asad Encounter update News: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी को 13 अप्रैल को झांसी में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। असद के एनकाउंटर के बाद ये रिपोर्ट आई है कि माफिया डॉन अबू सलेम से अतीक अहमद का कनेक्शन है। अतीक अहमद ने अपने बेटे असद को छिपाने के लिए अबू सलेम से मदद मांगी थी।
अब इस पूरे मामले को लेकर अतीक अहमद के साथ कथित संबंधों को लेकर जेल में बंद गैंगस्टर अबू सलेम से महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) के पूछताछ कर सकती है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक अतीक अहमद से जुड़े मामलों में अबू सलेम का नाम सामने आने के बाद महाराष्ट्र एटीएस जल्द ही मामले की जांच शुरू कर सकती है।

एटीएस अतीक अहमद और अशरफ और अबू सलेम के बीच कथित संपर्क और मुंबई, नवी मुंबई, नासिक और पुणे में उसके गुर्गों से संबंधित जानकारी की जांच कर सकती है। एटीएस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी अबू सलेम से नवी मुंबई की तलोजा जेल में भी पूछताछ कर सकती है।
इस जांच महाराष्ट्र की सुरक्षा एजेंसियां और केंद्र व उत्तर प्रदेश की एजेंसियां भी शामिल होगीं। सूत्रों के मुताबिक असद और गुलाम दिल्ली, अजमेर, नासिक और पुणे छिपे थे। अशरफ के कहने पर अबू सलेम के करीबियों ने असद को पुणे में छिपने का ठिकाना मुहैया कराया था।

झांसी मुठभेड़ में मारा गया अतीक अहमद का बेटा
अतीक अहमद का बेटा असद और उसका सहयोगी (गुलाम) 13 अप्रैल 2023 को झांसी के पास उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में उन्हें गोली मारी है। असद अहमद और गुलाम, उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी थे।
उत्तर प्रदेश यूपी पुलिस का कहना है कि उमेश पाल की हत्या के समय असद अहमद सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गया था। असद पिछले 50 दिनों से फरार चल रहा था।
अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी के एनकाउंटर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की है। सीएम योगी ने यूपी एसटीएफ के साथ ही डीजीपी, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications