Atiq Ahmed की कब्जाई जमीनें मालिकों को लौटाई जाएंगी वापस, योगी सरकार आयोग बनाने पर कर रही विचार
अतीक अहमद और अशरफ द्वारा कब्जाई जमीन को उनके मालिकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की योगी सरकार अब ऐसी जमीन को वापस लौटा सकती है। इसके लिए एक आयोग का गठन करेगी।

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद को जो जमीन पसंद आ जाती थी, वो उसपर कब्जा कर लेता था। अगर अतीक का मन होता था तो वह उस जमीन का औने-पौने दाम में लोगों से खरीद लेता थ। वहीं, अब अतीक के इस आतंक से पीड़ित लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।
दरअसल, अतीक द्वारा लोगों की कब्जा की गई जमीन को उन्हें वापस लौटाई जा सकती हैं, इस पर योगी सरकार मंथन कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार एक आयोग का गठन करेगी। जो इन जमीनों को कानूनी तौर पर लोगों को वापस दिलाने में मदद करेगा।
Recommended Video

अतीक अहमद हत्याकांड के बाद अब योगी सरकार माफिया द्वारा कब्जा की गई जमीनों को चिन्हित कर लोगों को वापस लौटाने पर विचार किया जा रहा है। खबर के मुताबिक, इस मामले को लेकर योगी सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है।
ऐसा बताया जा रहा है कि अतीक हत्याकांड के बाद ऐसे तमाम पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो गया, जिनसे अतीक और अशरफ ने जबरन जमीन छीनी थी। तमाम ऐसे लोग आज पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, इसको देखते हुए अधिकारी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।
अब योगी सरकार का प्लान है कि इन जमीनों को अतीक गैंग के कब्जे से मुक्त कराया जाए और उन लोगों को वापस की जाए। खबर के मुताबिक, इसके लिए एक आयोग के गठन पर विचार किया जा रहा है। यह आयोग पीड़ितों को जमीन वापस दिलाने में कानूनी सहयोग प्रदान करेगा।












Click it and Unblock the Notifications