Atiq Ahmed: प्रयागराज के जिस होटल में रुके थे शूटर, वहां पहुंची SIT, जानिए क्या क्या अहम सुराग मिले?
Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद-अशरफ हत्या मामले में SIT ने प्रयागराज के उस होटल की जांच की, जहां तीन शूटर रुके थे।

प्रयागराज में 15 अप्रैल की रात पुलिस घेरे के बीच तीन शूटरों ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मौके से पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब मामले की जांच कर रही एसआईटी उस होटल में पहुंची, जहां ये लोग ठहरे हुए थे।
प्रयागराज में हुए अतीक-अशरफ हत्याकांड में जांच कर रही एसआईटी की छानबीन जारी है। अब टीम उस होटल में पहुंची, जहां लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या रूके थे। यह होटल प्रयागराज में रेलवे स्टेशन और खुल्दाबाद थाने के बीच में है।
SIT ने DVR कब्जे में लिया
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के होटल कैफे स्वीट कॉर्न में तीनों शूटर रुके थे, उसकी शनिवार को SIT ने जांच की। इस दौरान डीवीआर (DVR) को पुलिस ने कलेक्ट कर लिया है।
होटल के कर्मचारी मोहित ने बताया कि, "यहां आई टीम ने एंट्री रजिस्टर और आईडी इकट्ठा की, जो हम एंट्री के समय (मेहमानों के चेक-इन के वक्त) लेते हैं। होटल के सीसीटीवी का डीवीआर भी एकत्र किया है।" इससे पहले एसआईटी ने यह भी पता लगा था कि पिछले दिनों क्या कोई संदिग्ध इस होटल में रुका था?
Recommended Video
8 घंटे हुई पूछताछ
वहीं शुक्रवार को शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या और सनी सिंह से दो राउंड में 8 घंटे पूछताछ की गई थी। बता दें कि वारदात के बाद ही तीनों को पुलिस ने पकड़ लिया था। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड में सौंप था।
दो मोबाइल किए बरामद
इससे पहले SIT सूत्रों के हवालों से खबर आई थी कि पुलिस ने शूटर्स के दो मोबाइल शुक्रवार को इसी होटल से बरामद किए थे। यह वही मोबाइल है , जो अतीक-अशरफ की हत्या के लिए जाने से पहले हमलावरों ने होटल में छोड़े था। हालांकि सिम मोबाइल में नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications