बाहुबली अतीक अहमद नहीं लड़ेंगे उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से पहले समाजवादी पार्टी के बाहुबली नेता अतीक अहमद ने अपना रुख साफ कर दिया है। चुनाव से पहले एक कॉन्‍फ्रेंस करके सारी तस्‍वीर साफ कर दी है।

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से पहले समाजवादी पार्टी के बाहुबली नेता अतीक अहमद ने अपना रुख साफ कर दिया है। चुनाव से पहले एक कॉन्‍फ्रेंस करके सारी तस्‍वीर साफ कर दी है। उन्‍होंने साफ कर दिया है कि वो उत्‍तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बाहुबली अतीक अहमद नहीं लड़ेंगे उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017

बाहुबली नेता अतीक अहमद का ये बात उस समय कही है जब समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारें को लेकर पेंच फंसा हुआ है। वहीं उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव भी अपने पिता की तरफ से दी गई लोगों के नामों पर आपत्ति जता चुके हैं। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होने में कुछ ही समय बचा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता अतीक अहमद ने मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव को अप्रत्‍यक्ष तौर पर बता दिया है कि वो उत्‍तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अतीक अहमद ने कहा कि वो मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव मुझे अपनी छवि के कारण चुनाव का टिकट नहीं देना चाहते हैं तो वो भी उनपर बोझ नहीं बनेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे।

आपको बताते चले कि कौमी एकता दल के विलय और अतीक अहमद, मुख्‍तार अंसारी को लेकर मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और शिवपाल में लंबें समय तक विवाद रहा था। अखिलेश सीधे तौर पर अपना विरोध जता चुके थे और उनका कहना था कि कौमी एकता दल का विलय न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+