Atiq की पत्नी शाइस्ता पुलिस से बचने के लिए बदल रही सिम और ठिकाने, जानें कौन है जो साया बनकर कर रहा इफ़ाजत
Atiq की पत्नी शाइस्ता परवीन हर बार पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार होने में कामयाब हो रही है। आखिर वो कौन शख़्स है जो उसका साया बनकर उसे पुलिस से बचा रहा है।

यूपी के गैंगस्टर अतीक अहमद (Atiq Ahmed)और उसके भाई की हत्या के बाद माफिया की पत्नी की तलाश यूपी पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस शाइस्ता परवीन की तलाश में जगह-जगह छापे मार रही है लेकिन पुलिस उसे पकड़ पाने में अभी तक नाकामयाब है। उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही शाइस्ता परवीन ना ही अपने बेटे असद के जनाजे में पहुंची और ना ही अपने पति अतीक और देवर को अंतिम विदाई देने पहुंची है।
फरवरी से तलाश कर रही पुलिस
शाइस्ता परवीन 19 फरवरी से फरार चल रही है। पुलिस इतने दिनों से तलाश कर रही है लेकिन उसके बार-बार ठिकाने बदलने के कारण वो हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जा रही है। आइए जानते हैं गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी का वो कौन सा रखवाले हैं जो उसका साया बनकर हर बार पुलिस से बचने में उसे बचा ले रहे हैं?
शाइस्ता को क्यों नहीं पकड़ पा रही यूपी पुलिस
शाइस्ता परवीन को पकड़ पाने में पुलिस अभी तक नाकामयाब इसलिए हो रही है क्योंकि शाइस्ता बार-बार अपने ठिकाने बदल रही है। साथ ही अपने सिम कार्ड भी बदल रही है। जिस कारण उसकी पुलिस को जो लोकेशन मिलती है जब तक पुलिस वहां पहुंचती वो तब तक वहां से फरार होने में कामयाब हो जाती है।
बुर्का और ये महिलाएं बनी बचने का बड़ा हथियार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाइस्ता परवीन के साथ उसकी बहन आयशा नूरी समेत अन्य कई महिलाएं हैं जो सभी उसके साथ बुर्के में घेर कर रहती हैं। पहचान छिपाने में शाइस्ता की मदद उसका काले रंग का बुर्का कर रहा है। पुलिस बुर्का पहने हर महिला की तलाशी तो नहीं ले सकती, इसी का फायदा उठाते हुए उसने अपने बुर्के को अपने छिपने का सबसे बड़ा हथियार बनाया है। वहीं उसके साथ की महिलाएं बुरका पहने हुए उसके साथ घेरा बनाकर रहती हैं।
दिमाग से बड़ी शातिर है शाइस्ता
55 साल की शाइस्ता सालों साल से गैंगस्टर की पत्नी बनकर रही है इसलिए वो भी किसी शातिर गैंगस्टर से कम नहीं है। ये ही कारण है कि वो लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो रही है। अतीक और असद की मौत के बाद कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वो दंबगई से बोलती हुई नजर आ रही है।
शाइस्ता का हमसाया बनकर कौन कर रहा सुरक्षा ?
वहीं सूत्रों से आई खबर के अनुसार शाइस्ता की इफाजत अतीक के गैंग का शूटर साबिर कर रहा है। शूटर साबिर वो ही शख्स है जिसने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था। साबिर ही अपने बॉस अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की साया बनाकर सुरक्षा कर रहा है। शाइस्ता परवीन के साथ उसकी बहन आयश नूरी के अलावा शूटर साबिर उसके साथ है।












Click it and Unblock the Notifications