अतीक अहमद की पत्‍नी शाइस्‍ता के मायके वाले अपना घर खुला ही छोड़ कर जान बचा कर भागे

अतीक अहमद की पत्‍नी की तलाश तेज होते ही, घर में ताला लगाए ही भागे उसके मायके वाले

shaista parveen

गैंगस्‍टर अतीक अहमद और उसके छोटे भाई अशरफ की 15 अप्रैल को पुलिस कस्‍टडी में मीडिया पर्सन बनकर आए तीन लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्‍या कर दी। तीनों ने वारदात के तुरंत बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। अतीक अहमद और उसके भाई की हत्‍या के बाद यूपी पुलिस उसकी फरार चल रही पत्‍नी शाइस्‍ता परवीन की तलाश तेज कर दी है। उमेश पाल हत्‍याकांड की आरोपी शाइस्‍ता फरवरी माह से फरार चल रही है। यूपी पुलिस ने अतीक की हत्‍या के बाद जैसे ही शाइस्‍ता परवीन की तलाश तेज की वैसे ही प्रयागराज में शाइस्‍ता के मायके वाले तुरंत फरार हो गए।

घर में ताला लगाए ही भागे उसके मायके वाले

आलम ये था कि शाइस्‍ता के मायके वाले इतने डरे हुए थे कि वो प्रयागराज में स्थित अपना पूरा घर तक खुला छोड़कर फरार हो गए। आपको ताज्‍जुब होगा कि शाइस्‍ता के घर वाले को पकड़े जाने का इतना खौफ था कि उन्‍होंने अपने घर में एक जगह भी ताला तक नहीं लगाया। शाइस्‍ता का मायका अतीक अहमद के घर जो कि पुलिस द्वारा ढहाया जा चुका है उससे कुछ ही दूर पर स्थित है।

शाइस्‍ता के पिता के घर के मेल गेट पर भी नहीं लगा है ताला

शाइस्‍ता के मायके के भागने के बाद उसके घर के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें नजर आ रहा है कि उस घर पर शाइस्‍ता के पिता जो पुलिस में थे उनके नाम की नेम प्‍लेट लगी हुई है। इस घर के मेन गेट से लेकर अंदर तक कोई भी ताला नहीं लगा है।

घर में घुसते ही मिले बसपा के झंडे

घर में घुसते ही एक आफिसनुमा कमरे में बसपा का बैनर और बैंड इधर-उधर पड़ा हुआ नजर आ रहा है। याद रहे हाल ही में अतीक पत्‍नी शाइस्‍ता ने बसपा ज्‍वॉइन की थी और निकाय चुनाव लड़ने की इच्‍छा जाहिर की थी। शायद ये ही कारण था कि शाइस्‍ता के परिवार वाले मेयर चुनाव के लिए तैयारी कर रहे होंगे।

चंद दिन पहले बच्‍चों से गुलजार आंगन हुआ उजाड़

वहीं घर के अंदर पूरा सामाना बिखरा पड़ा हुआ है। सारी आलमारी, कीमती सामान और कपड़े सब ऐसे ही खुले पड़े हुए है। घर का मंजर देखकर लग रहा है कि शाइस्‍ता की तलाश में सर्च ऑपरेशन जैसे ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज किया वैसे ही शाइस्‍ता के भाई, भाभी और उनके बच्‍चे अपनी जान बचा कर भाग निकले होंगे। घर के आंगन में बच्‍चों की साइकि और खिलौने बिखरे पड़े नजर आ रहे हैं। कभी बच्‍चों से गुलजार ये घर उजाड़ नजर आ रहा है।

भरे पड़े हैं टैग लगे नए कपड़े, क्‍या ईद की तैयारी कर रहे था परिवार?

घर की आलमारियों में कई कपड़े ऐसे हैं जिनके टैग तक अभी नहीं निकले थे। चूंकि अभी रमजान का महीना चल रहा है और हर मुसलमान परिवार में ईद की तैयारियां कई दिनों से शुरू हो चुकी थी तो हो सकता है कि शाइस्‍ता के परिवार वालों ने भी ईद के लिए कपड़े बड़े चांव से खरीदे होंगे।

अतीक,अशरफ और बेटे अशद के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल हुए थे शाइस्‍ता के घर वाले

बता दें अतीक अहमद के बेटे अशद अहमद का जब झांसी में एनकांटर हुआ था तब अतीक अहमद ने अपने वकील के जरिए अशद का शव उसके ननिहाल को सौंपने की परमीशन दी थी। जिसके बाद शाइस्‍ता की बहन के पति यानी अशद के मौसा उसका शव पुलिस से लेकर उसको शुपुर्ते खाक किया था। वहीं अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्‍या के बाद उसके अंतिम संस्‍कार में शाइस्‍ता के मायके वाले शामिल हुए थे क्‍योंकि अतीक के बाकी दो बेटे जेल में और दो बेटे किशोर सुधार गृह में हैं और उसकी पत्‍नी शाइस्‍ता परवीन फरार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+