बेटे के अंतिम दीदार के लिए आई अतीक की पत्नी शाइस्ता? बुर्कानशीं महिलाओं में शामिल होने पर पुलिस ने क्या कहा?

Shaista Parveen: उमेश पाल हत्याकांड में वांछित और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद शुक्रवार को उसका शव हटवा गांव पहुंचा। बेटे के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हुए। इसी दौरान यह बात तेजी से फैल गई कि शाइस्ता भी भीड़ के बीच पहुंचीं और अपने बेटे को आखिरी बार देखने के बाद वहां से चली गई।

हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने इस दावे को पूरी तरह खारिज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, शाइस्ता के गांव आने का कोई सबूत नहीं मिला है। उनकी संभावित मौजूदगी को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां पहले से ही गांव में तैनात थीं और पूरे दिन हर गतिविधि पर नजर रखी गई। शुक्रवार सुबह आबान का शव हटवा गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

Shaista Parveen Atiq Ahmad

गांव में बड़ी संख्या में बुर्कानशीं महिलाएं भी पहुंचीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने दावा किया कि इन्हीं महिलाओं के बीच शाइस्ता भी मौजूद थी। लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी कि वह गुपचुप तरीके से बेटे का अंतिम दर्शन करने आई थीं और बाद में वहां से निकल गईं। हालांकि, शाइस्ता के पहुंचने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: अबान को मौत के बाद को मिलेगा भाईयों का 'साथ', जनाजे में होंगे शामिल! कोर्ट ने हैरान करने वाली शर्त पर दी पैरोल

पुलिस ने क्यों बढ़ाई थी निगरानी?

शाइस्ता लंबे समय से फरार है। ऐसे में पुलिस को आशंका थी कि बेटे की मौत के बाद वह जनाजे में शामिल होने का जोखिम उठा सकती है। इसी वजह से गांव में पहले से सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एसीपी धूमनगंज अजयेंद्र यादव के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया। महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था। खुफिया विभाग की टीमों ने भी पूरे दिन गांव में गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निगरानी के बावजूद शाइस्ता के गांव पहुंचने का कोई प्रमाण नहीं मिला।

मां का सबसे लाडला था आबान

परिवार के करीबियों के मुताबिक, आबान अपनी मां शाइस्ता का सबसे लाडला बेटा था। साल 2023 में जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हुई थी, तब आबान नाबालिग था। इसी दौरान शाइस्ता गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गई थी। करीब तीन साल बीतने के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी है। ऐसे में आबान की मौत के बाद एक बार फिर शाइस्ता के ठिकाने और उनके संभावित रूप से सामने आने को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

परिवार के कई सदस्य अब भी फरार

शाइस्ता के अलावा अतीक अहमद की बहन आइशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। वहीं, अतीक के परिवार को पिछले कुछ सालों में कई बड़े झटकों का सामना करना पड़ा है। अतीक का बेटा असद 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। अब आबान की सड़क हादसे में मौत हो गई। अतीक के दो बेटे उमर और अली अलग-अलग जेलों में बंद हैं।

बताया जा रहा है कि आबान की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में आबान के साथ सोनू नाम के एक व्यक्ति की भी मौत हुई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। शुक्रवार को आबान का शव हटवा गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed के बेटे अबान की मौत वाली क्रेटा कार से क्या-क्या बरामद? पहले से पुलिस के रेडार पर क्यों थी गाड़ी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+