अबान को मौत के बाद को मिलेगा भाईयों का 'साथ', जनाजे में होंगे शामिल! कोर्ट ने हैरान करने वाली शर्त पर दी पैरोल

माफिया अतीक अहमद के परिवार पर आए संकट के बीच एक बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 21 वर्षीय आबान अहमद के जनाजे में अब उसके दोनों बड़े भाई शामिल हो सकेंगे। इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने जेल में बंद मोहम्मद उमर और अली अहमद को पैरोल देने की मंजूरी दे दी है।

हालांकि कोर्ट ने राहत के साथ ऐसी सख्त शर्तें भी लगाई हैं, जिनका पालन करना दोनों के लिए जरूरी होगा। इस बीच प्रयागराज में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। हाई कोर्ट से कागजी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होते ही देर शाम कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पुलिस के कड़े पहरे के बीच आबान को दफनाया जाएगा।

atiq ahmed sons umar ali get parole for brother aban ahmed funeral Janaza prayagraj

हाईकोर्ट ने दी पैरोल, लेकिन पुलिस रखेगी कड़ा पहरा

लखनऊ जेल में बंद उमर और झांसी जेल में बंद अली को प्रयागराज ले जाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों को पुलिस सुरक्षा में प्रयागराज पहुंचने में लगभग 6 से 7 घंटे का वक्त लगेगा। अदालत ने मानवीय आधार पर राहत देते हुए कड़ी शर्तें भी लगाई हैं।

हाई कोर्ट ने कहा, "दोनों अभियुक्तों को पुलिस सीधे अपनी कस्टडी में कसारी-मसारी कब्रिस्तान लेकर जाएगी। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें तुरंत वापस संबंधित जेलों में दाखिल कराया जाएगा। इस दौरान दोनों भाइयों को मीडियाकर्मियों या किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करने की कतई इजाजत नहीं होगी।"

हाईकोर्ट ने पैरोल के साथ कई सख्त निर्देश भी दिए हैं।

  1. दोनों भाई पुलिस सुरक्षा में ही प्रयागराज पहुंचेंगे।
  2. जेल से सीधे कब्रिस्तान ले जाया जाएगा।
  3. जनाजे के बाद बिना कहीं रुके सीधे वापस जेल लौटना होगा।
  4. मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेंगे।
  5. पैरोल का इस्तेमाल सिर्फ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ही होगा।

इन शर्तों का मकसद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और कानून-व्यवस्था पर असर न पड़ने देना है।

कहां होगा आबान का सुपुर्द-ए-खाक?

आबान का पार्थिव शरीर शुक्रवार (07 अगस्त) तड़के 4 बजे झांसी से प्रयागराज के हटवा गांव पहुंच गया था, जहां फिलहाल शव को बुआ के घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जनाजे में शामिल होने के लिए 300 से ज्यादा महिलाएं और स्थानीय लोग पहुंचे हैं।

अंतिम संस्कार कसारी-मसारी स्थित अतीक परिवार के खानदानी कब्रिस्तान में होगा। यहाँ अतीक अहमद, उसके पिता हाजी फिरोज अहमद, मां, भाई अशरफ और एनकाउंटर में मारे गए बेटे असद की कब्रें मौजूद हैं। अतीक की कब्र के ठीक बगल में आबान के लिए 7 फीट गहरी कब्र तैयार की गई है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले आबान के दोस्त सोनू का अंतिम संस्कार हटवा के स्थानीय कब्रिस्तान में जुमे की नमाज के बाद तय किया गया है। पूरे इलाके में 70 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

शाइस्ता परवीन पर फिर सस्पेंस, डिप्टी सीएम की बाइट

पति अतीक और बेटे असद की मौत के बाद सामने न आने वाली इनामी मां शाइस्ता परवीन क्या इस बार बेटे को आखिरी बार देखने पहुंचेगी? इस सवाल को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। दूसरी तरफ, जब मीडिया ने इस दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से सवाल किया, तो वे पत्रकारों पर बिफर पड़े।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कह, "सड़क हादसे तो रोज ही होते रहते हैं... इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई?"

सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती

प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता। कब्रिस्तान से लेकर हटवा गांव तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अली और उमर की आवाजाही भी पूरी तरह पुलिस निगरानी में होगी। प्रशासन का फोकस यही है कि अंतिम संस्कार शांतिपूर्वक पूरा हो और किसी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+