बाहुबली अतीक अहमद गिरफ्तार कर भेजे गये जेल, नाटकीय ढंग से सरेंडर का दावा
शनिवार को जब अतीक के कार्यालय पर एसपी यमुनापार अशोक कुमार यादव के साथ भारी फोर्स पहुंची। छापेमारी शुरू की गई तो अतीक भी मिल गये।
इलाहाबाद : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आखिरकार इलाहाबाद के बाहुबली अतीक अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस गिरफ्तारी को बड़े ही नाटकीय ढंग से सरेंडर का नाम दिया गया है । फिलहाल अतीक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । शनिवार को जब अतीक के कार्यालय पर एसपी यमुनापार अशोक कुमार यादव के साथ भारी फोर्स पहुंची। छापेमारी शुरू की गई तो अतीक भी मिल गये। अतीक की गिरफ्तारी के बाद उन्हे नैनी जेल ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार छापेमारी के लिये पहुंची पुलिस के सामने खुद ही बाहुबली ने आत्मसमर्पण किया है। मालूम हो कि शियाट्स कालेज बवाल मामले के हाईकोर्ट पहुंचने पर न्यायालय ने पुलिस को फटकार लगाई थी । जिसके बाद ही घबराये बाहुबली अतीक अहमद रास्ता ढूंढ रहे थे।
चुनावी कार्यालय से धराये
अतीक अहमद करेली स्थित अपने चुनावी कार्यालय पर मौजूद थे। इसकी भनक पुलिस को लग चुकी थी । अतीक की गिरफ्तारी का इससे अच्छा मौका न मिलता। एसपी जमुनापार के साथ नैनी पुलिस ने अतीक के करेली स्थित चुनावी कार्यालय पर छापेमारी की तो खलबली मच गई । इसी बीच अतीक अहमद भी मिल गये। बताया जाता कि अतीक ने खुद ही सरेंडर कर दिया।
कोर्ट में दी थी सरेंडर की अर्जी
अतीक अहमद ने स्पेशल सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने के लिये अर्जी इस बावत दाखिल की थी कि अगर वह किसी मामले में वांछित हो तो वह सरेंडर कर दे। लेकिन तब तक शियाट्स के प्रॉक्टर की सुरक्षा की अर्जी हाईकोर्ट पहुंच गई और हाईकोर्ट की नाराजगी व फटकार से पुलिस ने अतीक को गिरफ्तार किया।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications