यूपी: कानपुर में बड़ा हादसा, जबलपुर एक्सप्रेस की चपेट में आईं 15 से अधिक गायों की मौत
कानपुर। यूपी के कानपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। यहां सचेंडी थाना क्षेत्र में शिर्डी इटारा गांव के पास रेलवे लाइन पर बैठी गायें तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में 15 से अधिक गायों की मौत हो गई। वहीं गायों की मौत से रेल्वे ट्रेक खून से सन चुका था। गनीमत रही कि जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का बड़ा हादसा होने से टल गया। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ।

इस हादसे के बाद ड्राइवर ने लगभग तीस मिनट तक ट्रेन को घटनास्थल पर रोके रखा। दरअसल पूरा मामला ये है कि शुक्रवार को सुबह 6 बजे जबलपुर एक्सप्रेस की चपेट में 15 से अधिक गाय आ गईं।
इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत से रेलवे ट्रैक खून से सन गया। ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर काफी संख्या में गायें बैठी हुई थीं।
ये भी पढ़ें- यूपी: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को अब स्मार्ट तरीके से पकड़ेगी पुलिस, जानिए कैसे












Click it and Unblock the Notifications