पूर्व सपा विधायक के रिश्तेदार पिला रहे 'मौत'! कानपुर में 2 दिन में 11 लोगों की गई जान

कानपुर। यूपी में कानपुर नगर और देहात में मिलावटी जहरीली शराब का कहर देखने को मिल रहा है। कानपुर नगर में 6 मौतें हो चुकी हैं। कई लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। वहीं कानपुर देहात में भी 5 लोगों की जान जहरीली शराब ने ले ली और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

At least eleven people died after drinking wine in Kanpur

रविवार को कानपुर नगर के सचेंडी से 2 लोगों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं कानपुर देहात से कई लोगों को हैलट अस्पताल के लिए रेफर किया गया है जिनका हाल जानने के लिए मंडलायुक्त और आई जी रेंज हैलट अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने मरीजों का हाल तो जाना साथ ही बीमारों को उचित इलाज देने के लिए डॉक्टरों से बातचीत की। जहरीली शराब से मौत बांटने के पीछे सपा के पूर्व विधायक के रिश्तेदारों का नाम सामने आ रहा है।

कानपुर देहात के सपा विधायक व पूर्व मंत्री रामस्वरूप गौर के नाती नीरज और विजय मिलावटी शराब का कारोबार करते हैं जिनको पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस की टीम में लगातार छापेमारी कर रही है। आईजी का कहना है कि शराब के मामले में आबकारी एक्ट की धारा 70 A के तहत कार्रवाई की जा रही है जिसमें मृत्यु दंड का भी प्रावधान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+