Assembly Elections Result 2023: बीजेपी की जीत पर क्या बोलीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

Vidhansabha Chinav 2023: देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले तीन राज्यों में बंपर जीत हासिल करने के बाद बीजेपी अब नए उत्साह के साथ 2024 के आम चुनाव में उतरेगी। इस बीच बीजेपी के इस प्रचंड जीत को लेकर उसकी सहयोगी पार्टी की मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि यह पीएम मोदी पर जताए गए भरोसे की जीत है।

अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, तीन राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई। यह दिशाहीन विपक्ष के लॉलीपाप राजनीति पर मोदी भरोसा की जीत है। यह देश के गरीबों, वंचितों, शोषितों की प्रधानमंत्री पर जताए गए भरोसे की जीत है।

हमने समाज और देश के गरीबों, वंचितों, शोषितों का भरोसा माननीय प्रधानमंत्री जी की अगुवाई में बिना किसी भेदभाव के सेवा के मार्ग को अपनाकर हासिल किया है।

गौरतलब है कि छत्‍तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस को बुरी तरह से पछाड़ते हुए भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं दक्षिण भारतीय राज्‍य तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को को बंपर जीत मिली है। तीन राज्यों में मिली शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर कहा कि ये हैट्रिक 2024 में मिलने वाली हैट्रिक की गारंटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+